फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   civcamenities

पूर्णिमा पर फिर जुटे श्रद्धालु, गंगा में डुबकी लगाकर घाट पर की पूजा-अर्चना

Fri, 25 Jun 2021 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
civcamenities
उझानी/ कछला। आस्था के आगे लोग कोरोना संक्रमण के खतरे को भूल गए। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बृहस्पतिवार को पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ कछला घाट हजारों की संख्या में श्रद्धालु जमा हुए और गंगा में डुबकी लगाई। इस दौरान कोविड गाइड लाइन का पालन भी नहीं किया गया। इस तरह भीड़ जुटेगी तो कोरोना संक्रमण फिर सकता है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से ज्येष्ठ पूर्णिमा पर कछला गंगाघाट जाने वाले श्रद्धालुओं को राकने के लिए उझानी इलाके में बरेली-मथुरा हाईवे पर पुलिस बल तैनात किया गया था। श्रद्धालुओं को रोकने के लिए वितरोई मोड़ और कछला चौराहे समेत कई स्थानों पर बैरियर लगाए गए थे। जहां निजी वाहनों को रोककर चेक किया गया। बावजूद इसके दूसरे रास्तों से होकर बाइक और बस आदि वाहनों से श्रद्धालु कछला गंगाघाट जा पहुंचे। बृहस्पतिवार को तो श्रद्धालुओं ने प्रमुख घाटों पर ही स्नान शुरू कर दिया। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें टोका तो स्नान करके जल्दी निकलने की कहकर डुबकी लगाते रहे।
विज्ञापन

कासगंज के छोर वाले घाट पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने चारों घाटों पर स्नान करने के बाद पूजा-अर्चना की। कछला घाट पर प्रसाद विक्रेताओं ने अस्थायी दुकानें लगा रखी थीं। इससे पहले दशहरा पर गंगा स्नान रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था, लेकिन पूर्णिमा पर पुलिस कर्मियों की संख्या काफी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली-मथुरा हाईवे से बेरोकटोक गुजरे वाहन
उझानी। चार दिन पहले ज्येष्ठ दशहरा के अवसर पर गंगा स्नान रोकने के लिए पुलिस और पीएसी लगाई गई थी। पुलिस ने बरेली-मथुरा हाईवे पर निजी वाहनों को रोककर चेक किया था। इस दौरान श्रद्धालुओं से भरे तमाम वाहन रोक लिए गए थे। मगर ज्येष्ठि पूर्णिमा पर बृहस्पतिवार को रोडवेज बसों से लेकर छोटे वाहन तक दोनों तरफ से बेरोकटोक गुजरते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed