फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   CHO opened a front due to non-payment of honorarium

Budaun News: मानदेय भुगतान न होने पर सीएचओ ने खोला मोर्चा

Thu, 21 May 2026 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 21 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
CHO opened a front due to non-payment of honorarium
बदायूं। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) में लंबे समय से लंबित मानदेय और अन्य भुगतान को लेकर भारी नाराजगी है। मार्च और अप्रैल का मानदेय अब तक जारी नहीं किया गया है, जबकि मई भी समाप्ति की ओर है। इसके अलावा पीबीआई (परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव) और अन्य मदों का भुगतान भी लंबित पड़ा हुआ है। इसको लेकर 21 मई को ऑनलाइन कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष हिमालय कुमार ने कहा कि बार-बार शासन और विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद समाधान न होने पर अब सीएचओ ने आंदोलन का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स उत्तर प्रदेश के बैनर तले प्रदेश भर के सीएचओ ने 21 मई से ऑनलाइन कार्य बहिष्कार की घोषणा की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नावेद गाजी ने कहा कि सीएचओ अपने-अपने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर उपस्थित रहेंगे, लेकिन सभी ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करेंगे। इसमें डेली रिपोर्टिंग, एनसीडी कार्य, टेली कंसल्टेंसी, डीवीडीएमएस, आयुष्मान कार्ड और अन्य ऑनलाइन गतिविधियां प्रभावित रहेंगी। इस मौके पर जिला महामंत्री आकाश कुमार, अनुज राजपूत, अंकित राजपूत आलोक यादव, आशू, प्रियंका उपाध्याय, गौरव, संदीप पांडेय, आकाश शर्मा, सरवन यादव, रवि, हरदेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed