फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Children's talent show many colors

बच्चों की प्रतिभा के दिखे कई रंग

Thu, 07 Apr 2016 12:00 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 07 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Children's talent show many colors
खेल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
धूमधाम से मनाया ग्लोबल हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव 
 ओरछी चौराहा स्थित ग्लोबल हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव विद्यालय परिसर में धूमधाम से हुआ। इसमें बच्चों की प्रतिभा के कई रंग देखने को मिले।
 कार्यक्रम का शुभारंभ इस्लामनगर के नगर पालिका चेयरमैन वीरेंद्र कुमार लीडर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बच्चों व संस्कृत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वैदिक मंत्रों के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्री नर्सरी के बच्चों ने पापा मेरे पापा प्रस्तुति से वाहवाही लूटी। कक्षा पांच व छह के बच्चों ने भंगड़ा पेश किया। पैरोडी गाकर हंसाया। छात्रा अंशिका और काबेरी ने सोलो परफारमेंस से मन मोह लिया। राजीव और अमित ने शिक्षण व्यवस्था की सराहना की। विद्यालय के डायरेक्टर निष्काम नंदन ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। बताया कि विद्यालय में आउटडोर-इंडोर से लेकर व्यायाम जूडो-कराटे और योगासन सिखाया जाता है। टेस्ट के जरिए अभिभावकों के साथ बैठक कर बच्चों की बौद्धिक क्षमता के सवर्द्धन का विश्लेषण किया जाता है। 
विज्ञापन

फैशन शो में भी बच्चों ने रंग बिखेरे। प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रम में अव्वल रहने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार दिए गए। संचालन आरती अग्रवाल ने किया। इस मौके पर चंदौसी की नगर पालिका चेयरमैन डा. पूनम चौधरी, पूर्व एमएलसी पप्पू चौधरी, कैप्टन शशिकांत गुप्ता, रामप्रकाश कैथल वाले, फहीमउद्दीन ठेकेदार, प्रजीत लालू, अमित शरण, डा. मनीष वार्ष्णेय, भुवनेश वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे। मैनेजर कौशल नंदन, अध्यक्ष शशिनंदन, डायरेक्टर धीरज नंदन, संचालिका प्रतिज्ञा, प्रधानाचार्य निवेदिता नंदन, संजय शर्मा, कीर्ति सक्सेना, आसिफा परवीन, सोनम शर्मा, रीना, आर्ची, अनीता सिंह, ममता वर्मा, सपना, श्रुति, डॉली, खुशबू, सारिका, नैना, हिना, राखी, रुखसार, काजोल, अदिति, प्रिया आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed