फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Children in fancy dress The scattered Screen

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे जलवे

Sun, 15 Mar 2015 08:12 PM IST
Dataganj
Dataganj Updated Sun, 15 Mar 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के मिताली कॉन्वेंट स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव की धूम रही। बच्चों ने जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर समां बांधा। वहीं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में जलवे बिखेरते हुए मन मोहा। संस्थापक राकेश गुप्ता ने वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर आगाज किया। डांस में वंदना, कार्तिक, तान्या, श्रुति गुप्ता, मिताली ने पहला स्थान पाया। वहीं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक परिधान पहनकर बच्चों ने मंच पर जलवे बिखेरे। इसमें साक्षी वर्मा, पावनी वर्मा, अरब गुप्ता ने पहला स्थान पाया। वहीं अंकुर, कार्तिक, ऋतिका सैनी, तनिष्क सैनी दूसरे स्थान पर रहे। अन्य कार्यक्रम भी पेश किए गए। इससे पूर्व संस्थापक राकेश गुप्ता ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रिंसिपल सान्या गुप्ता ने भी विचार रखे। इस मौके पर पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed