फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Child fell from her mother's lap Train coming down the left

मां की गोद से गिरी बालिका  ट्रेन के नीचे आने से बची

Thu, 18 Aug 2016 11:31 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Child fell from her mother's lap Train coming down the left
मां की गोद से गिरी बालिका  ट्रेन के नीचे आने से बची - फोटो : अमर उजाला
ट्रैक के नीचे स्पेस होने से बचा हादसा
विज्ञापन

बरेली से दातागंज आई सुधा भी प्लेटफार्म पर गिरी

 रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की दोपहर हादसा होते-होते बच गया। भाई को राखी बांधने बरेली से पहुंची एक महिला की आठ वर्षीय बेटी ट्रेन से निकलते समय भीड़ में फंस जाने से ट्रैक के नीचे गिर गई। चूंकि ट्रेन धीमे चल रही थी, सो वहां मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। चालक ने ट्रेन को रोक दिया। ट्रैक के नीचे स्पेस अच्छा होने के कारण यह बालिका पूरी तरह सुरक्षित रही। बाहर निकालने के बाद मां ने अपनी बेटी को सीने से लगा लिया। 
बरेली से चली यह ट्रेन दोपहर करीब 12.15 बजे यहां स्टेशन पर पहुंची। रक्षाबंधन की वजह से ट्रेन भी सवारियों से बुरी तरह भरी थीं। उससे ज्यादा सवारियां स्टेशन पर मौजूद थीं, जो कासगंज की ओर जाने को तैयार थीं। ट्रेन से सवारियों के उतरने के समय बरेली के दातागंज अपने भाई के यहां जा रहीं सुधा पत्नी रतन की गोद से उनकी आठ वर्षीय बेटी संगीता किसी तरह स्लिप हो गई और वह ट्रैक के नीचे जा गिरी। मां सुधा भी प्लेटफार्म पर गिर पड़ीं। जब तक वह संभलतीं, तब तक बेटी ट्रैक के नीचे जा पहुंची। वह चीखने-चिल्लाने लगी। ट्रेन धीमे चल रही थी। लोगों ने शोर मचा दिया। जीआरपी के जवान भी प्लेटफार्म पर मौजूद थे। जब उन्होंने बालिका को ट्रैक के नीचे गिरा देखा, तो एक जवान ने चालक की ओर इशारा कर उसे रुकवा दिया। 
विज्ञापन

बड़ी लाइन होने की वजह से ट्रैक पर स्पेस ठीक होने के कारण संगीता बच गई। उसे बस मामूली चोट आई। ट्रैक के नीचे लोगों द्वारा निकाले जाने पर मां सुधा ने उसे सीने से लगा दिया। संगीता भी सहमी हुई थी और मां के सीने से लगकर रोने लगी। सुधा ने बताया कि वह भाई के घर दातागंज जा रही हैं। भीड़ के कारण ये हादसा हुआ। खैर, ईश्वर ने उनकी बेटी को बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed