{"_id":"57b5c8074f1c1ba2506ec2f8","slug":"child-fell-from-her-mother-s-lap-train-coming-down-the-left","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की गोद से गिरी बालिका ट्रेन के नीचे आने से बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की गोद से गिरी बालिका ट्रेन के नीचे आने से बची
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
मां की गोद से गिरी बालिका ट्रेन के नीचे आने से बची
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक के नीचे स्पेस होने से बचा हादसा
बरेली से दातागंज आई सुधा भी प्लेटफार्म पर गिरी
रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की दोपहर हादसा होते-होते बच गया। भाई को राखी बांधने बरेली से पहुंची एक महिला की आठ वर्षीय बेटी ट्रेन से निकलते समय भीड़ में फंस जाने से ट्रैक के नीचे गिर गई। चूंकि ट्रेन धीमे चल रही थी, सो वहां मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। चालक ने ट्रेन को रोक दिया। ट्रैक के नीचे स्पेस अच्छा होने के कारण यह बालिका पूरी तरह सुरक्षित रही। बाहर निकालने के बाद मां ने अपनी बेटी को सीने से लगा लिया।
बरेली से चली यह ट्रेन दोपहर करीब 12.15 बजे यहां स्टेशन पर पहुंची। रक्षाबंधन की वजह से ट्रेन भी सवारियों से बुरी तरह भरी थीं। उससे ज्यादा सवारियां स्टेशन पर मौजूद थीं, जो कासगंज की ओर जाने को तैयार थीं। ट्रेन से सवारियों के उतरने के समय बरेली के दातागंज अपने भाई के यहां जा रहीं सुधा पत्नी रतन की गोद से उनकी आठ वर्षीय बेटी संगीता किसी तरह स्लिप हो गई और वह ट्रैक के नीचे जा गिरी। मां सुधा भी प्लेटफार्म पर गिर पड़ीं। जब तक वह संभलतीं, तब तक बेटी ट्रैक के नीचे जा पहुंची। वह चीखने-चिल्लाने लगी। ट्रेन धीमे चल रही थी। लोगों ने शोर मचा दिया। जीआरपी के जवान भी प्लेटफार्म पर मौजूद थे। जब उन्होंने बालिका को ट्रैक के नीचे गिरा देखा, तो एक जवान ने चालक की ओर इशारा कर उसे रुकवा दिया।
बड़ी लाइन होने की वजह से ट्रैक पर स्पेस ठीक होने के कारण संगीता बच गई। उसे बस मामूली चोट आई। ट्रैक के नीचे लोगों द्वारा निकाले जाने पर मां सुधा ने उसे सीने से लगा दिया। संगीता भी सहमी हुई थी और मां के सीने से लगकर रोने लगी। सुधा ने बताया कि वह भाई के घर दातागंज जा रही हैं। भीड़ के कारण ये हादसा हुआ। खैर, ईश्वर ने उनकी बेटी को बचा लिया।