{"_id":"6aef7f09bf170715c20d5cd0","slug":"child-dies-after-being-hit-by-a-tempo-in-bamanpura-village-badaun-news-c-123-1-bdn1038-177187-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बमनपुरा गांव में टेंपो की टक्कर से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बमनपुरा गांव में टेंपो की टक्कर से बच्चे की मौत
विज्ञापन
बदायूं के हजरतपुर के बमनपुरा में टेंपो की टक्कर से मृतक सुरजीत का फाइल फोटो-।
बदायूं। हजरतपुर क्षेत्र के बमनपुरा गांव में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा घर से 50 मीटर की दूरी पर स्थित दुकान से अकेले सामान लेने जा रहा था। हादसे के बाद के परिवार में चीख-पुकार मचा है।
बमनपुरा गांव निवासी अवनीश ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर नौकरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी पत्नी बिटो देवी गांव में तीन बच्चों के साथ रहती है। हादसे की सूचना पर शनिवार सुबह वह गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम उनका मंझला बेटा सुरजीत घर के बाहर सड़क पर दुकान से सामान लेने गया था। सड़क पर पहुंचते ही सवारी उतारकर लौट रहे तेज रफ्तार टेंपो ने उनके बेटे को टक्कर मार दी, जिसमें सुरजीत की मौके पर ही मौत हो गई।
टेंपो चालक थाना क्षेत्र के सुकटिया गांव निवासी संजीव को टेंपो सहित मौके से ही हिरासत में लिया। सुरजीत तीन भाइयों में बीच का था। उसके बड़े भाई का नाम अजीत और छोटे भाई का नाम अमरजीत है। बेटे की मौत से मां बिटो देवी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज आगे की कार्रवाई की जाएगी।