फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   chief minister

मुख्यमंत्री कर सकते हैं सीवर लाइन की घोषणा, कुछ और सौगातें भी मिलेंगी

Sun, 07 Nov 2021 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
chief minister
शहर में बिरुआबाड़ी मंदिर के पास जलभराव, सीवर लाइन बन जाए तो कुछ बात बने।(फाइल) - फोटो : BADAUN
बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बदायूं दौरे के दौरान शहर को सीवर लाइन के साथ कई और सौगात भी दे सकते हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी का बदायूं में यह पहला दौरा है। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेजी से चल रहीं हैं। इसके साथ ही नई विकास योजनाओं को लेकर भी जिम्मेदार अधिकारी लगे हुए हैं। इनमें सबसे बड़ी विकास योजना शहर में सीवर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट शामिल है। जल निगम ने इसके लिए 485 करोड़ का डीपीआर शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

सीवर ट्रीटमेंट प्लांट शहर की काफी पुरानी मांग है। सपा शासन के दौरान भी बदायूं में सीवर लाइन के लिए प्रयास किए गए थे, लेकिन किन्हीं कारणों से सीवर लाइन संबंधी प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका। शहर के लोगों की मांग के मद्देनजर नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता पिछले कुछ समय से शहर में सीवर लाइन के लिए शासन स्तर पर पैरवी में लगे हुए हैं। पैरवी के चलते ही जल निगम शहर में सीवर लाइन के लिए तेजी से काम कर रहा है। हाल के ही दिनों में जल निगम बदायूं का प्रभार देख रहे शाहजहांपुर के एक्सईएन सुनील कुमार यादव भी दो बार बदायूं का दौरा कर चुके हैं।
विज्ञापन

इससे पहले जल निगम ने सीवर लाइन के लिए 485 करोड़ की डिटेल प्रोग्रेस रिपोर्ट भी शासन को भेज दी है। शहर में सीवर लाइन के बाद जलभराव की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, सीवर लाइन के लिए जमीन की उपलब्धता समस्या बनी हुई है। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए शहर में दो स्थानों पर जमीन भी देखी गई है। नगर पालिका के पास जमीन न होने के कारण प्लांट के लिए जमीन क्रय करने की योजना है। शासन को भेजे गए डीपीआर में जमीन की उपलब्धता न होने का भी जिक्र किया गया है।
-
मुख्यमंत्री कर सकते हैं कई घोषणाएं
प्रशासनिक और राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री जिले में कई विकास योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही कई विकास योजनाओं की घोषणा करेंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित भी करेंगे। इसके साथ ही सहसवान समेत जिले में कई बिजली उपकेंद्रों का शिलान्याय भी करेंगे।
-
बाईपास, बिल्सी रोड और मीरा सराय में देखी गई जमीन
सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जल निगम की बदायूं और शाहजहांपुर की टीम ने बाईपास, बिल्सी रोड और मीरा सराय के पास जमीन देखी है। बाईपास से पहले आसरा आवास बने हैं। कुछ ही दूरी पर सोत नदी है। हालांकि, यहां नगर पालिका की जमीन नहीं है। कुछ स्थानों पर जिला पंचायत की जमीन जरूर है। आस-पास काफी तादाद में लोगों की निजी जमीनें हैं। अगर सीवर लाइन बनती है तो इन जमीनों का अधिग्रहण किया जाएगा।

-
बदायूं शहर में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए शासन को 485 करोड़ का डीपीआर भेजा जा चुका है। जमीन को भी तलाश किया जा रहा है। प्लांट के लिए जमीन की अनुपलब्धता को देखते हुए निजी जमीनों के अधिग्रहण की योजना है। सीवर लाइन के लिए प्रक्रिया जारी है। कुछ स्थानों पर जमीन देखी भी गई है। जमीन की खरीद की जानी है। इस संबंध में भी रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है।
-सुनील कुमार यादव, एक्सईएन जल निगम, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed