फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chemistry test contained in the 1564

रसायन विज्ञान की परीक्षा में 1,564 हुए शामिल

Tue, 10 Mar 2015 08:32 PM IST
badaun
badaun Updated Tue, 10 Mar 2015 08:32 PM IST
विज्ञापन
Chemistry test contained in the 1564

रूहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा में मंगलवार को हुई रसायन विज्ञान की परीक्षा में शहर के दो केंद्रों पर 1,564 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 47 ने परीक्षा छोड़ दी। इसके अलावा एक केंद्र पर हुई एमए अंग्रेजी फाइनल प्रथम पेपर में 23 परीक्षा से नदारद रहे।

विज्ञापन

विश्वविद्यालय स्तरीय परीक्षाएं सोमवार से महाविद्यालयों में शुरू हो गईं। शहर के तीन केंद्रों में से दो केंद्र दास पीजी कॉलेज और राजकीय महाविद्यालय में बच्चों ने परीक्षा दी। दास में पहली पाली में बीएससी प्रथम के पहले पेपर में 47 ने परीक्षा दी। जबकि 14 गैरहाजिर रहे। वहीं दूसरी पाली में बीएससी थर्ड में 66 बच्चों ने परीक्षा दी। जबकि शाम की पाली में बीएससी सेकेंड में 211 में एक अनुपस्थित रहा। जीडीसी कॉलेज में बीएससी प्रथम में 147 में से आठ गैरहाजिर रहे। बीएससी थर्ड के पेपर में 28 बैठे। बीएससी सेकेंड में 125 में तीन गैरहाजिर रहे। इसके अलावा बीएस थर्ड में दोनों केंद्रों पर 504 परीक्षा में बैठे। 21 गैरहाजिर रहे। वहीं एमए फाइनल में 415 में से 23 गायब रहे। ऐस कॉलेज में कुल 176 में से 14 विद्यार्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed