फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   CHC health services were torn DM

सीएचसी में डीएम को बदहाल मिलीं स्वास्थ्य सेवाएं

Tue, 18 Oct 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Tue, 18 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
CHC health services were torn DM
डीएम को बदहाल मिलीं स्वास्थ्य सेवाएं - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
 जिले की बदहाल स्वास्थ्य सेेवाओं को दुरुस्त कराने के लिए प्रयास कर रहे डीएम पवन कुमार ने सोमवार को वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर छापा मारा। वहां पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. विनेश कुमार के कक्ष में ताला लटका मिला। संविदा पर कार्यरत स्टाफ नर्स सोनी पीटर तथा इरम सिद्दीकी भी गैरहाजिर मिलीं। डीएम ने चिकित्सा प्रभारी का वेतन और स्टाफनर्स का मानदेय काटने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

निरीक्षण करने पहुंचे डीएम सीएचसी की व्यवस्थाएं देखकर दंग रह गए। वार्ड आया सुमन खराब वजन मशीन से ही गर्भवती महिलाओं का वजन माप रही थी। बिजली न होने के कारण चिकित्सालय में अंधेरा था। डीएम ने तल्ख लहजे में अव्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। उन्होने लैब, नेत्र रोग कक्ष, टीबी क्लीनिक और लेबर रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से भी वार्ता कर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। चिकित्सालय में गंदगी पाए जाने, चिकित्सालय के पीछे झाड़ीनुमा जंगली घास और मेजों तथा बेड पर गंदे मेजपोश एवं बैडशीट बिछी होने पर भी नाराजगी जताई। साथ ही लेबर रूम को नए भवन में हस्तांतरण हेतु सीएमओ को निर्देशित किया। 
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष में 150 से अधिक प्रसव कराए जाने के बाद जननी सुरक्षा योजना के तहत सभी प्रसूताओं को देय धनराशि का शत प्रतिशत भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। तत्पश्चात उन्होंने ब्लॉक कार्यालय का भी निरीक्षण किया, वहां व्यवस्थाएं चाक चौबंद पाई गईं। बीडीओ ब्रजमोहन से आवंटित लोहिया आवासों के संबंध में जानकारी हासिल की। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. सुुनील कुमार, प्रभारी डीपीआरओ जयसिंह यादव मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed