फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Changes in the working hours of post offices, now they will open from 8 am.

Budaun News: डाकघरों के कार्य समय में बदलाव, अब सुबह 8 बजे से खुला करेंगे

Thu, 30 Oct 2025 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Changes in the working hours of post offices, now they will open from 8 am.
बदायूं। डाक सेवाओं को और अधिक सुचारु व सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से भारतीय डाक विभाग ने बदायूं मंडल के अंतर्गत आने वाले प्रमुख डाकघरों के कार्य समय में परिवर्तन किया है। यह आदेश अधीक्षक डाकघर द्वारा जारी किया गया है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के अनुसार, अब प्रधान डाकघर बदायूं सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कार्य करेगा। वहीं बिसौली, दातागंज, गुन्नौर, इस्लामनगर, सहसवान और उझानी उप डाकघर का कार्य समय सुबह 8:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक रहेगा। अधिकारियों के मुताबिक, यह परिवर्तन जनसुविधा और सेवाओं की त्वरित उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
विज्ञापन

विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे डाक, मनीऑर्डर, बचत खाते, पेंशन, स्पीड पोस्ट तथा अन्य कार्यों को नए समयानुसार संपन्न करें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। डाक विभाग ने कहा है कि वह अपने ग्राहकों को बेहतर, त्वरित और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed