{"_id":"c4febf70e0580ffc7da06b36fc5fe855","slug":"cemetery-to-dig-the-foundation-of-the-state-of-stress-in-alapur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान में नींव खोदने से अलापुर में तनाव की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान में नींव खोदने से अलापुर में तनाव की स्थिति
बदायूं/अलापुर
Updated Thu, 02 Apr 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
कब्रिस्तान की दीवार गिरने से दो पक्ष आमने-सामने आ गए। तनाव को देखते हुए सीओ दातागंज एसके त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर फिलहाल मामला शांत करा दिया गया है। गुरुवार को जमीन की पैमाइश कराई जाएगी।
दातागंज में ककराला मोड़ पर वाल्मीकि और मुस्लिम समाज दोनों का ही कब्रिस्तान है। मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान की चहारदीवारी का निर्माण हो रहा है। निर्माण के जुटे मजदूरों ने बुधवार को कब्रिस्तान की चहारदीवारी बनाने के लिए वाल्मीकि समाज के कब्रिस्तान में नींव खोदनी शुरू कर दी। इस बारे में लोगों को पता लगा तो वह मौके पर पहुंच गए। दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर जुट गए। हालात तनावपूर्ण बनने लगे। सूचना पर एसओ जीत सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। बाद में सीओ दातागंज मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाया। दोनों पक्ष इस बात पर शांत हुए कि गुरुवार को राजस्व विभाग से पैमाइश कराई जाएगी। पैमाइश के बाद ही निर्माण होगा।