Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Celebrations in the district on completion of 150 years of Vande Mataram

Budaun News: वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में उत्सव का माहौल

Sat, 08 Nov 2025 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Celebrations in the district on completion of 150 years of Vande Mataram
वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते शरह बरौलिया कॉलेज के छात्र। संवाद
बदायूं। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिले में प्रशासनिक, शैक्षणिक एवं पुलिस संस्थानों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरे जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओतप्रोत माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में छात्र- छात्राओं और शिक्षकों ने वंदे मातरम का सस्वर सामूहिक गान किया। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एनएसएस, एनसीसी एवं रोवर रेंजर से जुड़े विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। स्वतंत्रता आंदोलन में वंदे मातरम्
विज्ञापन

गीत के योगदान और राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका विषय पर संगोष्ठी हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने की, जबकि संचालन डॉ. रविंद्र सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य वक्ता राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने वंदेमातरम् के महत्व और राष्ट्रनिर्माण में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य वेद रतन शर्मा ने विद्यार्थियों को वंदे मातरम के इतिहास रचना और देशभक्ति से जुड़ी विभिन्न जानकारियों को विस्तार से बताया।


पीएम व सीएम के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में लोक भवन, लखनऊ में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अवनीश राय सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम का अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी अवनीश राय, पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया। स्कूली छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का मधुर गायन कर राष्ट्रप्रेम का वातावरण निर्मित किया गया। इसी तरह पुलिस लाइन सभागार व शहीद स्थल पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने किया।



वर्षगांठ पर गाया सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गीत
बिसौली क्षेत्र के सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गीत का गायन किया और रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से मातृभूमि के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने बताया कि यह गीत सात नवंबर 1875 को बंकिमचंद्र चटर्जी ने रचा था। 24 जनवरी 1950 में इसे भारत का राष्ट्रीय गीत घोषित किया गया। इस कार्यक्रम में नीरज चौहान, विप्लव भारती, रामौतार मौर्य, प्रवीण मिश्रा, अश्वनी शर्मा, अनुमोल उपाध्याय सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में वंदे मातरम् का जयघोष किया गया। इसके अलावा बिल्सी के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में ‘वंदे मातरम्’ की स्वर लहरियां गूंजीं।

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते शरह बरौलिया कॉलेज के छात्र। संवाद

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते शरह बरौलिया कॉलेज के छात्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed