{"_id":"e70b7f8cd73da5e1a6c114e32a32ae9d","slug":"celebrating-the-ganesh-chaturthi-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्सी में धूमधाम से निकाली गई गणेश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्सी में धूमधाम से निकाली गई गणेश यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं
Updated Sat, 19 Sep 2015 09:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह शोभायात्रा कालेज रोड, थाना मोड़, पालिका बाजार, जैन मार्केट, कटरा बाजार, बंबा चौराहा, सर्राफा बाजार, चंद्रशेखर आजाद मार्केट होती हुई नगर के कछला बस स्टैंड पहुंची। इस दौरान भक्तों ने एक-दूसरे के ऊपर गुलाल की बौछार की। इससे पहले एमएलसी जितेंद्र यादव ने महोत्सव में पहुंच कर भगवान गणेश जी पूजा-अर्चना की। साथ ही कहा कि समाज में ऐसे आयोजनों से लोगों में धार्मिक भावना जागृत होती है। बीती रात को जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने भक्ति गीतों पर नृत्य किया।
महोत्सव में अनुज, गोपाल गुप्ता, राहुल शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अमित वाष्र्णेय, डीपी वघेल, मोहित गुप्ता, गोविंद शर्मा, सौरभ, पंकज चौधरी, हिमांशु यादव, धर्मेंद्र प्रधान, विकास बाबू, सचिन पाल, सप्पू, मनीश माहेश्वरी, वंशी, शेखर सक्सेना, गौरव, सूर्यप्रकाश देवल का सहयोग रहा।
घरों में विराजे गणपति
इनदिनों पूरा नगर गणेश की भक्ति में डूब रहा है। गणेश चतुर्थी से शुरू हुई भगवान गणपति की पूजा पाठ मंदिरों में जारी है। नगरवासियों ने अपने-अपने घरों में भी भगवान गणेश की पूजा पाठ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यहां बता दें कि आगामी 26 सितंबर को भगवान गणपति की प्रतिमाओं का गंगा में विसर्जन किया जाएगा। इससे पूर्व नगर के बड़ा मंदिर, हाथी वाले मंदिर, मलैया वाले बाबा के मंदिर में भक्तों द्वारा गणेश पूजन किया जा रहा है। बड़े मंदिर में भक्तों ने भगवान गणपति की आरती और पूजन किया। जय गणपति के जय घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। अब मुंबई की तर्ज पर प्रतिमाओं का विसर्जन भी किया जाएगा।