फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   CC road is not known, employees slipped by putting stone of dedication

सीसी रोड का पता नहीं, लोकार्पण का पत्थर लगाकर कर्मचारी खिसके

Wed, 19 Jan 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
CC road is not known, employees slipped by putting stone of dedication
कस्बे की इस सड़क के लोकार्पण का लगाया गया है पत्थर। संवाद - फोटो : BADAUN
आसफपुर (बदायूं)। आसफपुर में एक बदहाल रास्ता ग्रामीणों के लिए मुसीबत का कारण बना हुआ है। मंगलवार दोपहर बिना कोई काम कराए मिस्त्री मजदूरों के साथ आई ब्लॉक की टीम लोकार्पण का पत्थर लगाकर खिसक गई। ग्रामीणों ने इस पर तीखा विरोध जताया है। नाराज ग्रामीणों ने पंचायत विभाग के इस फर्जी शिलान्यास की शिकायत डीएम सहित चुनाव आयोग से की है।
विज्ञापन

आसफपुर के मौर्या-शाक्य मोहल्ले में मंगलवार दोपहर ब्लॉक मुख्यालय की टीम 65 मीटर निर्मित सीसी सड़क के लोकार्पण का पत्थर लगाने पहुंच गई। इस पत्थर पर लिखा है कि राजेश मौर्या के मकान से रामबहादुर की दुकान तक सीसी रोड का कार्य पूर्ण हुआ। क्षेत्रीय विधायक के हाथों इस रोड का लोकार्पण करने का जिक्र भी इस पर लिखा था। मोहल्ले के लोगों ने जब बगैर सड़क निर्माण के फर्जी पत्थर लगते देखा तो विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क काफी समय से जर्जर स्थिति में है। यहां रात को छोड़िए दिन में भी निकलना मुश्किल है। सड़क पर हर समय जलभराव रहता है। मुख्य मार्ग होने से स्कूली बच्चों व अन्य राहगीरों को उधर से निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। ग्रामीणों का आरोप है कि सत्ता का दुरुपयोग करके जनप्रतिनिधियों ने इस मार्ग को कागजों में सीसी रोड का निर्माण दिखा कर लाखों रुपये की रकम हड़प ली है। इस संबंध में आयोग से शिकायत की गई है। शिकायत करने वालों में मदनलाल, टीकाराम, किशनपाल, अमर सिंह, सत्यप्रकाश, भगवान स्वरूप, ऊदल सिंह, नेमचंद्र, ब्रजपाल, दिनेश चंद्र, छत्रपाल, गोविंद, रोहित, अर्पित आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इस तरह आचार संहिता के दौरान कोई लोकार्पण का पत्थर लगाने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो गलत है। इसकी स्थलीय जांच कराई जाएगी।
- नरेंद्र कुमार, प्रभारी खंड विकास अधिकारी आसफपुर

कस्बे में लगाया गया लोकार्पण का पत्थर। संवाद

कस्बे में लगाया गया लोकार्पण का पत्थर। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed