फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Caution: Be careful of hanging wires, an accident can happen at any time.

सावधान: लटकते तारों से जरा बच के निकलें, कभी भी हो सकता है हादसा

Fri, 10 Oct 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Caution: Be careful of hanging wires, an accident can happen at any time.
शेखर।
बदायूं। शहर में लटकते बिजली के तारों से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। गलियों और मुख्य मार्गों पर झुके बिजली के खंभे और लटकते तार लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। मोहल्ला पनबाड़ी में हालत गंभीर हैं। यहां पड़ताल में सामने आया कि बिजली विभाग से शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। यहां लोगों को गली और सड़क से निकलने में भी डर लग रहा है। यहां झुके खंभे कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। बरसात के मौसम में यहां खंभे में उतरे करंट से घोड़े की मौत हाे गई थी। इससे पहले भी कई लोगों की जान भी जा चुकी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कामगरान के अनवर अहमद जुम्मी की चौक में दुकान थी। 27 सितंबर को वह दुकान पर बैठे थे। शाम आठ बजे बिजली का केबल बॉक्स टूटकर उसके ऊपर पर गिर गई। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन


पनबाड़ी मोहल्ले में लटकते तार व झुके खंभे

शहर के मोहल्ला पनबाड़ी में की गई पड़ताल में सामने आया कि यहां विभाग की ओर से डाली गई केबल अब लटककर सिर को छू रही है। यहां के रहने वाले लोग हादसे आशंका से डरे हुए हैं। लोगों का कहना है कि इधर से रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही है। मार्ग पर लगे खंभे खतरनाक रूप से झुक गए हैं। यहां रहने वाले अमन मयंक शर्मा, विनोद कुमार का कहना है कि खंभे तारों के सहारे टिके हुए हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं। अगर यह खंभे गिरे तो कोई भी उसकी चपेट में आ सकता है, हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------------

प्रोफेसर कॉलोनी में लटके तार

शहर की पॉश कॉलोनियों में गिनी जाने वाली प्रोफेसर कॉलोनी में भी बिजली के खंभों की स्थिति दयनीय है। यहां रहने वाले शिक्षाविद, डॉक्टर कई बार शिकायत कर चुके हैं। कॉलोनी के अंदर लगा एक खंभा पूरी तरह से झुक चुका है। इससे तार लटक गए हैं। कॉलोनीवासी डरे हुए हैं। पॉश इलाकों की भी विभाग अनदेखी कर रहा है।

------------------------

टिकटगंज मार्ग पर कभी भी गिर सकता है खंभा

टिकटगंज मार्ग पर दिनभर भीड़ रहती है। बरेली की ओर से आने-जाने वाले वाहन इधर से गुजरते हैं। साथ ही इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है। छात्रों और शिक्षकों की रोजमर्रा की आवाजाही इधर से है। इस मार्ग पर लगा झुका खंभा कभी भी गिर सकता है। यहां कभी भी हादसा हो सकता है।




चौबे मोहल्ला मार्ग पर झुका खंभा

शहबाजपुर से चौबे मोहल्ला जाने वाले मार्ग पर लगा खंभा भी झुक गया है। यह कई मोहल्लों को जोड़ने वाला मार्ग है। इधर से दिनभर दोपहिया और पैदल यात्री निकलते हैं। यहां खंभा गिरा तो रोड बाधित हो जाएगी, कोई भी चपेट में आ सकता है। यहां कई बार हादसा हो चुका है। लोगों का कहना है विभागीय अधिकारियों को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। मोहल्ला चौबे के शिवम सिंह का कहना है कि शिकायत के बाद भी बिजली विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।




---------

शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं

हमने दो तीन बार शिकायत की, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं देते। यहां से हर रोज हजारों लोग निकल रहे हैं। बावजूद इसके लापरवाही की जा रही है। -सोहराव, मोहल्ला पनबाड़ी
-------



कभी भी गिर सकता है खंभा

शहर में अंदर जाने के लिए यह रास्ता सबसे अधिक चलने वाला है। इस मार्ग पर दो खंभे झुके हुए हैं। अगर खंभे गिरे तो बड़ा हादसा हो सकता है। अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। लापरवाही यह है कि शिकायत पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

-सूरज प्रकाश, मोहल्ला पनबाड़ी



---------

लटकती केबल से हादसे का डर

मोहल्ले के लोगों को अब इस रास्ते से निकलते समय हादसे का डर लगा रहता है। अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। प्रशासन से मांग करते हैं कि इस मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। - शेखर, मोहल्ला पनबाड़ी
--------------------

कोट,

जांच करा कर समस्या का किया जाएगा समाधान शहर में कहां बिजली के खंभे झुके हुए हैं इसकी जानकारी नहीं है। ऐसी कोई शिकायत भी उनके पास तक नहीं आई है। अब पता चला है। मौके पर बिजली कर्मियों को भेजकर मामले को दिखवाया जाएगा। अगर खंभा गिरने की कगार पर है तो उसको जल्द ही ठीक कराने का काम करेंगे। - मनोज कुमार, एसडीओ बिजली

शेखर।

शेखर।

शेखर।

शेखर।

शेखर।

शेखर।

शेखर।

शेखर।

शेखर।

शेखर।

शेखर।

शेखर।

शेखर।

शेखर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed