फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case filed against wife and lover in suicide case

Budaun News: आत्महत्या के मामले में पत्नी और प्रेमी समधी पर मुकदमा दर्ज

Fri, 14 Nov 2025 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Case filed against wife and lover in suicide case
अलापुर। पत्नी के समधी के साथ चले जाने के बाद अवसाद में आकर किसान ने 30 अक्तूबर को फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे पंकज की तहरीर पर पत्नी व उसके प्रेमी समधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किसान के बेटे के मुताबिक, मां के छोड़कर चले जाने से पिता अवसाद में चल रहे थे।
विज्ञापन



अलापुर थाना क्षेत्र के गांव अल्लापुर निवासी कालीचरण (50) खेतीबाड़ी करते थे। उनके बेटे पंकज ने बताया कि पिता कालीचरण 29 अक्तूबर की रात घर में सोए हुए थे। सुबह करीब पांच बजे वह सोकर उठा तो वह चारपाई पर नहीं थे। उसे लगा कि शायद वह शौच को गए होंगे। यह सोचकर वह अपने काम में लग गया। जब सुबह सात बजे तक वह घर नहीं लौटे तो उसे मामला कुछ संदिग्ध लगा। वह उनकी तलाश में निकल पड़ा। तब कुछ दूर गांव के बाहर शहतूत के पेड़ से उनका शव फंदे से लटका मिला था।
विज्ञापन


पंकज ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी मां और पिता के बीच कोई विवाद हो गया था। नाराज होकर उसकी मां अपने समधी के साथ चली गई थी। तब से नहीं लौटी है। इससे पिता काफी परेशान रहते थे। इसी वजह से उन्होंने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक की पत्नी व समधी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed