फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कप्तान साहब! जाम के झाम  में फंसा रहता पूरा शहर 

कप्तान साहब! जाम के झाम  में फंसा रहता पूरा शहर 

Mon, 22 Aug 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो  बदायूं। Updated Mon, 22 Aug 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
कप्तान साहब! जाम के झाम  में फंसा रहता पूरा शहर 
ट्रैफिक व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला
लॉवेला पर लगा रहा जाम, पुलिस लाइंस पर होती रही वसूली 
विज्ञापन

 शहर की बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था पर पुलिस कप्तान की खास नजर होने के बावजूद सुधार नहीं हो पा रहा है। इसमें जितना दोष पब्लिक का जल्दी निकलने को लेकर होता है, उससे कम ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड की वसूली भी दोषी नहीं है। सोमवार को शहर में दोपहर 12 बजे से लेकर ढाई बजे तक लॉवेला चौक पर भीषण जाम लगा रहा, जबकि रोडवेज चौराहा और पुलिस लाइंस चौराहा पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी वसूली में लगे रहे। इससे शहर को जाम मुक्त करने की एसएसपी सुनील सक्सेना की कवायद रंग नहीं ला पा रही है। 
लॉवेला चौक पर जहां लोग तेज धूप में जाम में फंसकर परेशान हो रहे थे। इस पर लोगों ने कचहरी रोड से आना-जाना शुरू किया तो वहां पर लंबी लाइन लग गई। ऐसे माहौल में जहां आधा शहर जाम से जूझ रहा था, वहीं पुलिस लाइंस चौराहा पर तैनात एक पुलिसकर्मी मैजिक वाहन को डीआईओएस दफ्तर के पास रोककर वसूली करने में लगा था। बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी होने पर एएसपी सिटी अनिल कुमार यादव ने शाम पौने तीन बजे के करीब खुद ही पुलिस लाइंस चौराहा पहुंचकर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त कराई। 
विज्ञापन

 
जाम से निजात को पुलिस ने बनाया प्लान 
पुलिस ने शहर से जाम को निजात दिलाने के लिए प्लान तैयार किया है। पुलिस शहर के पुलिस लाइंस चौराहा, रोडवेज चौराहा, लॉवेला चौक, कचहरी तिराहा, जेल तिराहा पर ट्रैफिक पुलिस के साथ दो-दो सिपाहियों की ड्यूटी भी रहेगी। साथ ही कहां से कौन सा ट्रैफिक और कब गुजारा जाएगा। इसकी तैयारी पुलिस ने कर ली है। अब पुलिस नए प्लान पर काम करेगी, जिससे कि शहर को जाम के जंजाल से बचाया जा सके। यह जानकारी सीओ शिसटी एके पांडेय ने दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जाम की समस्या को लेकर रोष जताया
शहर में लग रहे जाम से शहरियों और राहगीरों को हो रही परेशानी को मद्देनजर रखते हुए भारतीय संगोष्ठक संस्था ने रोष जताया। संस्था संयोजक अमन मयंक शर्मा ने चौबे मोहल्ला में हुई बैठक में कहा कि शहर में रोजाना दो तीन घंटे जाम लगता है। इसके लिए संस्था डीएम को ज्ञापन देगी। इस दौरान दीपक भारद्वाज, गौतम कुमार, बदनपाल सिंह, ताहिर अली, बुधपाल सिंह, संजू यादव, सुरेंद्र बाबू, मदन मोहन, वीरेंद्र कुमार, विनोद बाबू, महेश शर्मा, नमन मिश्रा, मयंक, ऋषभ श्रीवास्तव, कोमल सिंह, पवन पांडेय, महबूब अली आदि मौजूद रहे। 

 
गांधी ग्राउंड रोड पर फिर खड़े होने लगे वाहन 
एसएसपी सुनील सक्सेना के निर्देश पर शहर कोतवाल, ट्रैफिक इंचार्ज आदि ने मिलकर गांधी ग्राउंड पर खड़े होने वाले छोटा हाथी, मैजिक वाहन आदि को इस रोड पर वाहन खड़ा न करने की चेतावनी देते हुए भगा दिया था, लेकिन पुलिस के आदेशों का उन पर कोई असर नहीं हुआ। दूसरे दिन से ही फिर से वाहन गांधी ग्राउंड रोड पर खड़े रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed