फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Candle march in protest against dowry

दहेज हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला

Fri, 08 May 2015 11:46 PM IST
badaun
badaun Updated Fri, 08 May 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
दहेज हत्या के विरोध में कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाल कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। विरोध में शुक्रवार शाम लावेला  चौक पर प्रदर्शन भी किया। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर भूख हड़ताल  की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उसहैत के दिनेश गुप्ता ने अपनी बेटी सोनम की शादी एक  साल पहले उसावां के अंकित गुप्ता से की थी। इनका आरोप है कि ससुराली दहेज  में कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पिछले सप्ताह गर्भवती सोनम  को ससुरालियों ने पीटा। हालत बिगडने पर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती  कराया गया। यहां बुधवार रात उसकी मौत हो गई। दिनेश गुप्ता ने अंकित समेत  पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी अब तक  गिरफ्तार नहीं हुए हैं। श्रीकृष्ण सेना, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, माहौर  वैश्य सभा, समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी  की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अरुण यादव, नवनीत गुप्ता, ध्रुव  गुप्ता, स्वाले चौधरी, अरविंद यादव, शिव स्वरूप गुप्ता, दिलीप जोशी,  विश्वनाथ मौर्य, जितेंद्र गुप्ता, रोहित, रोहिताश, दिनेश गुप्ता, आशीष  श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed