फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   By the end of handover Anganwadi centers should be

माह के अंत तक हैंडओवर  किए जाएं आंगनबाड़ी केंद्र

Thu, 22 Sep 2016 11:37 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 22 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले के 11 लोहिया गांवों में बनाए जा रहे आंगनबाड़ी केंद्र 
मनरेगा और जिला पंचायत राज विभाग ने नहीं दी धनराशि 

 जिले के 11 लोहिया गांवों में बनाए जा रहे आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है, जबकि 30 सितंबर तक निर्माण कार्य पूरा होने के साथ ही उन्हें हैंडओवर करने का आदेश डीएम ने दिया है। ऐसे में निर्माण करा रही संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सामने मुश्किल खड़ी हो सकती है, क्योंकि अभी तक किसी केंद्र का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है।  बाल विकास विभाग, मनरेगा और जिला पंचायत राज विभाग की ओर से 11 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें एक केंद्र के निर्माण की लागत 7.52 लाख रुपये हैं। इसमें बाल विकास विभाग की ओर से 4.46 लाख रुपये दिए जाने हैं, जबकि मनरेगा से 2.02 लाख रुपये और 1.6 लाख रुपये जिला पंचायत राज विभाग की ओर से दिए जाने हैं। इसमें केवल बाल विकास विभाग की ओर से धनराशि दी गई, जबकि जिला पंचायत राज और मनरेगा की धनराशि अभी तक नहीं मिली है। 

ऐसे में डीएम पवन कुमार ने जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) को केंद्रों का निर्माण कार्य पूरा कराकर 24 सितंबर तक देने के निर्देश दिए थे। इस पर निर्माणदायी विभाग आरईएस के एक्सईन एसके गुप्ता ने डीएम से 30 सितंबर तक का वक्त मांगा है, तब तक निर्माण कार्य पूरा करके भवनों को हैंडओवर कर दिया जाएगा। यहां बता दें कि धनराशि मिलने से पहले निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। 
विज्ञापन

-----
आरईएस विभाग को डीएम के निर्देशों के बारे में अवगत करा दिया है। भवन मिलते ही उनका शुभारंभ कराकर केंद्रों का संचालन शुरू कराया जाएगा। 
निर्मल शर्मा, डीपीओ 
-----
सभी भवनों के फिनीशिंग का काम चल रहा है। एक सप्ताह के अंदर इसे पूरा करा लिया जाएगा। साथ ही भवनों को बाल विकास विभाग के हैंडओवर कर दिया जाएगा। 
एसके गुप्ता, एक्सईएन, आरईएस 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed