{"_id":"08452afbb2aded388254404eacd0912b","slug":"bus-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार निपटा, फिर पड़ गया बसों का टोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार निपटा, फिर पड़ गया बसों का टोटा
बदायूं।
Updated Sun, 08 Mar 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
होली का त्योहार निपटने के साथ विभिन्न रूटों पर यात्री उमड़े तो बसों की किल्लत हो गई। रोडवेज बस स्टैंड पर दिन भर सैकड़ों की तादाद में यात्री भटकते हुए नजर आए।
बदायूं डिपो ने होली के मद्देनजर कई दिन पहले से तैयारियां की थीं। यह तैयारियां होली पर नाकाफी साबित हुईं। दो दिन तक विभिन्न रूटों पर यात्री काफी कम निकले। रविवार को लोकल रूटों के साथ दिल्ली रूट पर भी यात्रियों का दवाब बढ़ गया। यात्री उमड़े तो बदायूं डिपो की व्यवस्थाएं फेल हो गईं। बदायूं-बिल्सी, बदायूं-चंदौसी, बदायूं-दातागंज, बदायूं-कासगंज, बदायूं-फर्रुखाबाद रोड के साथ दिल्ली रोड पर भी रविवार को दिन भी बसों की किल्लत रही।