{"_id":"56fbd7f24f1c1b3e68f00279","slug":"bullion-traders-bjp-the-announcement-unsubscribing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारियों ने भाजपा की सदस्यता छोड़ने का किया एलान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारियों ने भाजपा की सदस्यता छोड़ने का किया एलान
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
सराफा व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश और पूर्व विधायक महेश चंद्र को दिया ज्ञापन
आक्रोशित व्यापारियों ने दुकानों में ताले लगाकर सौंप दी चाबी
सेंट्रल एक्साइज और दो लाख रुपये से अधिक की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता किए जाने के विरोध में 29 दिनों तक लगातार धरना-प्रदर्शन और बाजार बंद किए जाने के बाद भी केंद्र सरकार द्वारा सुनवाई न होने से आजिज सराफा व्यापारियों ने नए तरीके से विरोध जताया। सराफा व्यापारियों ने दुकानों में तालाबंदी करने के बाद चाबियां भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य और भाजपा के पूर्व विधायक महेशचंद्र गुप्ता को सौंप दिया।
सराफा व्यापारियों ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सेंट्रल एक्साइज कानून लागू किए जाने से सराफा व्यापार बंद होने की कगार पर पहुंच जाएगा। उन लोगों के धरना एवं प्रदर्शन करने के बावजूद इस पर सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। इसलिए उन लोगों ने दुकानों पर ताला लगाकर चाबी भाजपा पदाधिकारियों को दे दीं। साथ ही सराफा व्यापारियों ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को संबोधित एक बैनर पर हस्ताक्षर करके उन लोगों की मांगें पूरी की जाने की मांग की। ऐसा न होने पर पर भाजपा की सदस्यता छोड़ने की बात भी कही।
भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक ने उन लोगों की मांगों को पार्टी हाईकमान तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। साथ ही उनकी बात को लखनऊ में होने वाली बैठक जोरदार तरीके से रखने की बात भी कही। इस मौके पर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश वैश्य, अरविंद वैश्य, सचित प्रकाश, नितिन रस्तोगी, शरद रस्तोगी आदि सराफा व्यापारी मौजूद रहे।