फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bullion traders BJP The announcement unsubscribing

सराफा व्यापारियों ने भाजपा की  सदस्यता छोड़ने का किया एलान 

Wed, 30 Mar 2016 11:57 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 30 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bullion traders BJP The announcement unsubscribing
सराफा व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश और पूर्व विधायक महेश चंद्र को दिया ज्ञापन 
विज्ञापन

आक्रोशित व्यापारियों ने दुकानों में ताले लगाकर सौंप दी चाबी

 सेंट्रल एक्साइज और दो लाख रुपये से अधिक की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता किए जाने के विरोध में 29 दिनों तक लगातार धरना-प्रदर्शन और बाजार बंद किए जाने के बाद भी केंद्र सरकार द्वारा सुनवाई न होने से आजिज सराफा व्यापारियों ने नए तरीके से विरोध जताया। सराफा व्यापारियों ने दुकानों में तालाबंदी करने के बाद चाबियां भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य और भाजपा के पूर्व विधायक महेशचंद्र गुप्ता को सौंप दिया। 
सराफा व्यापारियों ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सेंट्रल एक्साइज कानून लागू किए जाने से सराफा व्यापार बंद होने की कगार पर पहुंच जाएगा। उन लोगों के धरना एवं प्रदर्शन करने के बावजूद इस पर सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। इसलिए उन लोगों ने दुकानों पर ताला लगाकर चाबी भाजपा पदाधिकारियों को दे दीं। साथ ही सराफा व्यापारियों ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को संबोधित एक बैनर पर हस्ताक्षर करके उन लोगों की मांगें पूरी की जाने की मांग की। ऐसा न होने पर पर भाजपा की सदस्यता छोड़ने की बात भी कही। 
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक ने उन लोगों की मांगों को पार्टी हाईकमान तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। साथ ही उनकी बात को लखनऊ में होने वाली बैठक जोरदार तरीके से रखने की बात भी कही। इस मौके पर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश वैश्य, अरविंद वैश्य, सचित प्रकाश, नितिन रस्तोगी, शरद रस्तोगी आदि सराफा व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed