फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun Youth JNU Burned an effigy of VC

बदायूं यूथ ने जेएनयू के  कुलपति का पुतला फूंका

Sat, 22 Oct 2016 12:01 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 22 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Budaun Youth JNU Burned an effigy of VC
बदायूं यूथ ने जेएनयू के  कुलपति का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जेएनयू से लापता हो गया था बदायूं का छात्र नजीब
कई संगठन नजीब मामले को लेकर हुए मुखर

 जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) से लापता बदायूं के छात्र नजीब मामला तूल पकड़ने लगा है। शुक्रवार को बदायूं यूथ ने जेएनयू के कुलपति का पुतला फूंका। जेएनयू प्रशासन पर नजीब मामले में मनमानी का आरोप लगाया। युवाओं ने जेएनयू प्रशासन और कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। 
शहर कोतवाली के मोहल्ला वेदोटोला निवासी नफीस अहमद का बेटा नजीब जेएनयू से एमएससी बायोटेक्नालॉजी की पढ़ाई कर रहा था। जेएनयू कैंपस में वह माही-मांडवी हॉस्टल के रूम नंबर 106 में रहता था। 14 अक्तूबर को नजीब का जेएनयू कैंपस में ही अभाविप के एक छात्र नेता से विवाद हो गया था। 15 अक्तूबर को नजीब लापता हो गया। दिल्ली के थाना बसंत कुंज नॉर्थ में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। यह पूरा मामला सांप्रदायिक रूप ले चुका है। गुरुवार को बदायूं के कई संगठनों ने मामले में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा था। शुक्रवार को भी प्रदर्शन जारी रहा। 
विज्ञापन

शुक्रवार को बदायूं यूथ के छात्र नेता सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में जेएनयू के कुलपति का पुतला फूंका। बदायूं यूथ अध्यक्ष जिया अंसारी ने कहा कि नजीब मामले में लापरवाही की जा रही है। उन्होंने कुलपति को जेल भेजने की मांग की। इस मौके पर सुल्तान सलाउद्दीन, गुड्डू अली, रविंद्र पाल, शमशाद हुसैन, डॉ. इमरान खान, संदीप गौतम, अनवर चंगेजी, सुमित कुमार, हातिम सैफी, अमन खान, नाजिम, मुन्ने, भूरे गाजी आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बिल्सी में भी फूंका गया पुतला
बिल्सी। जेएनयू के छात्र नजीब के लापता होने के मामले में शुक्रवार को बिल्सी में युवा क्रांतिकारी छात्र संगठन ने जेएनयू के कुलपति का पुतला फूंका। पूरे मामले के लिए कुलपति को दोषी बताते हुए जांच की मांग भी की।
युवा क्रांतिकारी छात्र संगठन ने पहले तो कुलपति के खिलाफ जुलूस निकाला। बाद में साहबगंज चौराहे पर कुलपति का पुतला फूंका। नगर अध्यक्ष शहनवाज अल्वी ने कहा कि नजीब की बरामदगी तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर इकरार, सलीम, मिंटू सागर, हाशिम अल्वी, आसिम, कादिर, राहुल सोलंकी, अनुज गोस्वामी, जमील, अजय माहेश्वरी आदि रहे। 

------
अपर आयुक्त से मिला प्रतिनिधि मंडल
बदायूं। बदायूं के छात्र नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के अपर आयुक्त से मुलाकात कर नजीब को बरामद करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने स्वाले चौधरी, आमितर सुल्तानी, निहाल मौर्य, वीपी यादव, जहांगीर, गुड्डू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed