{"_id":"6259bc7dd6051438a26e888f","slug":"budaun-tractor-trolley-filled-with-straw-overturned-young-man-dies-after-being-crushed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: भूसा भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: भूसा भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दबकर युवक की मौत
Sat, 16 Apr 2022 12:12 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:12 AM IST
सार
थाना क्षेत्र के गांव कौल्हाई निवासी राहुल गांव के ही एक व्यक्ति का ट्रैक्टर मजदूरी पर चलाता था। शुक्रवार रात वह खेत से भूसा भरकर ला रहा था। इसी दौरान गांव के नजदीक अचानक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली में दबकर युवक की मौत
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
मुजरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक भूसा भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई, जिसमें दबकर 20 वर्षीय राहुल की मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव कौल्हाई निवासी राहुल गांव के ही एक व्यक्ति का ट्रैक्टर मजदूरी पर चलाता था। शुक्रवार रात वह खेत से भूसा भरकर ला रहा था। इसी दौरान गांव के नजदीक अचानक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। राहुल ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जबकि दो मजदूर बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
Trending Videos
सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने राहुल को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।