{"_id":"6298a10e2e940b093d4a75b0","slug":"budaun-sc-st-man-taken-off-from-dinner-fir-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: अनुसूचित जाति के व्यक्ति को दावत से उठाया, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: अनुसूचित जाति के व्यक्ति को दावत से उठाया, एफआईआर
Thu, 02 Jun 2022 05:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 02 Jun 2022 05:07 PM IST
सार
जिस समय बरात खाना खा रही थी। उसी समय वह भी खाना खा रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसे खाना खाते समय उठा दिया। उससे बुरा भला कहा गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
हमारे समाज में आज भी जाति को लेकर कितना भेदभाव है यह बदायूं की एक घटना से सामने आता है। यहां एक व्यक्ति को दावत से इसलिए उठा दिया गया क्योंकि वह अनुसूचित जाति का था। अनुसूचित जाति का व्यक्ति संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके गांव से एक सामान्य जाति के व्यक्ति की बरात इस्लामनगर थाना क्षेत्र में आई थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जिस समय बरात खाना खा रही थी। उसी समय वह भी खाना खा रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसे खाना खाते समय उठा दिया। उससे बुरा भला कहा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन