{"_id":"6497909ed63789c7f90b8335","slug":"budaun-road-accident-four-people-died-after-car-collided-with-trolley-on-highway-2023-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉली से टकराई कार, दादी-नाती समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉली से टकराई कार, दादी-नाती समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत, चार घायल
Sun, 25 Jun 2023 06:54 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 25 Jun 2023 06:54 AM IST
सार
Budaun Road Accident News : बदायूं में शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव दहेमी के पास ट्रॉली से कार टकरा गई। इससे कार में सवार दादी-नाती समेत चार लोगों की मौत हो गई। चार अन्य घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सूरजवती, अरनव, हर्ष और शशि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर शनिवार रात को गांव दहेमी के पास कार की ट्रॉली से टक्कर हो गई। इससे कार में सवार दादी-नाती समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव अर्सिस बर्खिन निवासी शिक्षक पीतांबर के फुफेरे भाई की शादी संभल जिले के चंदौसी में थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए पीतांबर के परिजनों के साथ चचेरे-तहेरे भाई भी अपने बच्चों समेत गए थे। शनिवार को रात करीब दस बजे पीतांबर और उसके परिवार के लोग अलग-अलग वाहनों से लौट रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- विवाहिता से दरिंदगी : दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुर-देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने दिया तीन तलाक
विज्ञापन
एक कार में पीतांबर और उसके रिश्तेदार थे, जबकि दूसरी कार में पीतांबर की 55 वर्षीय मां सूरजवती, पांच वर्षीय बेटा अरनव, चचेरे भाई टीटू का सात वर्षीय पुत्र हर्ष, भाई जितेंद्र यादव की 26 वर्षीय पत्नी शशि, पीतांबर की पत्नी मित्तल यादव, तीन वर्षीय बेटी शिवान्या, टीटू की दो वर्षीय पुत्री अनवी थीं।
हाईवे पर खड़ी ट्रॉली से हुई थी कार की टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में इनकी हुई मौत
पीतांबर का भाई जितेंद्र कार चला रहा था। इसी दौरान सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव दहेमी के पास तपसी आश्रम के सामने रोड किनारे खड़ी ट्रॉली से कार टकरा गई। हादसे में पीतांबर का पुत्र अरनव, अरनव की दादी सूरजवती, टीटू का पुत्र हर्ष, जितेंद्र की पत्नी शशि की मौके पर ही मौत हो गई।ये भी पढ़ें- Video: तोतलेपन का इलाज कराने लाए बच्चे का कर दिया खतना, बेटे की हालत देख परिजनों के उड़े होश
जबकि पीतांबर की पत्नी मित्तल यादव, पुत्री शिवान्या, टीटू की पुत्री अनवी, भाई जितेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सीओ सिटी आलोक मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बॉडी काटकर कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां से सभी की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया।