फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun NVS schools will also!

बदायूं को भी मिलेगा नवोदय विद्यालय!

Tue, 01 Mar 2016 11:40 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Tue, 01 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Budaun NVS schools will also!
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने अपने बजट में सोमवार को शैक्षिक माहौल का  बढ़ावा देने के लिए देशभर में 62 नये जवाहर नवोदय विद्यालय खोले जाने का  ऐलान कर एक बार फिर से बदायूं जिले का नंबर आने की उम्मीद जाग गई है। नवोदय  विद्यालय पहले बदायूं में ही था लेकिन संभल जिला बना तो वह गुन्नौर के साथ  उसी जिले में शिफ्ट हो गया।
विज्ञापन

बदायूं में जवाहर नवोदय विद्यालय उस वक्त  जिले का हिस्सा रहा गुन्नौर में था। पिछले वर्षों में जब संभल जिला बना तो  गुन्नौर भी बदायूं से अलग हो गया। उसी के साथ नवोदय विद्यालय भी संभल जिले  का हिस्सा बन गया। सूत्रों की मानें तो देशभर में जहां भी नये नवोदय  विद्यालय खोले जाएंगे, वरीयता उन्हीं जिलें को मिलेगी जहां अब तक एक भी  नवोदय विद्यालय नहीं है। या फिर नये जिलों के गठन के बाद वह दूसरे जिलों  में जा चुके हैं।
विज्ञापन

संभल जिले की गुन्नौर तहसील के रसूलपुर गांव के रकवा  स्थित नवोदय विद्यालय में बदायूं जिले के छात्र और छात्राओं का भी एडमीशन  किया जाता है, लेकिन दो जिले के बच्चों की संख्या के मद्देनजर अब बदायूं का  पर्याप्त लाभ नहीं मिल पाता। बता दें कि वित्तमंत्री अरुण जेटली क्वालिटी  शिक्षा पर जोर देते हुए 62 नये नवोदय विद्यालय खोले जाने का ऐलान कर चुके  हैं। बजट के बाद ही लोगों में एक बार फिर से उम्मीद जाग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली बार चर्चा में रही वितरोई के पास की भूमि
बदायूं जिले में जब केंद्रीय विद्यालय की स्थापना शेखूपुर में हुई तब चर्चा रही कि जल्द ही नवोदय विद्यालय भी खुलेगा। उसके लिए कछला-वितरोई के आसपास की भूमि की भी बात चली थी। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से  उस वक्त ऐसा कोई ऐलान नहीं किया या था कि नये नवोदय विद्यालय खोले जाने  हैं।


एक दिन पहले ही बजट आया है। देशभर में जवाहर  नवोदय विद्यालय खोले जाने की जानकारी है, बदायूं जिले का नंबर आएगा या नहीं फिलहाल ऐसी कोई सूचना नहीं है।
- लालबाबू द्विवेदी, खंड शिक्षाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed