फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun Double Murder Case Main Accused Ajay Pratap Singh Referred to Agra

बदायूं दोहरा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह आगरा रेफर, मुठभेड़ में हुआ था घायल, पैर में फंसी है गोली

Sat, 25 Apr 2026 06:35 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 25 Apr 2026 06:35 PM IST
सार

एचपीसीएल प्लांट में दो अफसरों की हत्या के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह को शनिवार को आगरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उसके पैर में फंसी गोली निकालने के लिए ऑपरेशन की सलाह दी गई है। 12 मार्च को हुए इस हत्याकांड में सुधीर कुमार गुप्ता और हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अजय के पैरों में गोली लगी थी। 

विज्ञापन
Budaun Double Murder Case Main Accused Ajay Pratap Singh Referred to Agra
आरोपी अजय प्रताप सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में बीते 12 मार्च को दो अफसरों की हत्या करने के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह को चिकित्सकीय जांच और उपचार के लिए शनिवार सुबह आगरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उसके पैर में फंसी गोली निकालने के लिए वरिष्ठ सर्जन द्वारा ऑपरेशन की सलाह दी गई है। पुलिस टीम कड़ी सुरक्षा के बीच उसे आगरा लेकर गई है और ऑपरेशन के बाद आरोपी को वापस बदायूं जेल में स्थानांतरित किया जाएगा। जनपद स्तर पर कुछ महत्वपूर्ण जांचें संभव नहीं थीं, जिसके कारण उसे उच्च स्तरीय उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है। यह जानकारी जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि आरोपी के पैर में अब भी गोली फंसी हुई है।
विज्ञापन


12 मार्च को मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में यह सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड हुआ था। प्लांट के अंदर दो अफसरों सुधीर कुमार गुप्ता और हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी अजय प्रताप सिंह को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इस दौरान उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद अगले ही दिन उसे जेल भेज दिया गया था, जहां उसके दोनों पैर पर प्लास्टर चढ़ाया गया था। इस हाई-प्रोफाइल मामले की गूंज प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचने के बाद शासन स्तर पर सख्ती बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कॉलेज भी भेजा जा चुका है आरोपी
आरोपी अजय प्रताप सिंह बीते दिनों राजकीय मेडिकल कॉलेज भी भेजा गया था। लेकिन उसके बाद उसे अगले दिन फिर वापस जेल भेजा गया था। अजय की पत्नी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर उसका समुचित इलाज कराने के लिए किसी दूसरे जिले के मेडिकल कॉलेज भेजने की भी मांग की थी। इसे बाद अब उसे इलाज के लिए फिर से आगरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहेरे भाई अभय के भी दोनों पैर में लगी है गोली
इस मामले में अजय के तहेरे भाई अभय प्रताप सिंह को भी पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा था। उसके भी दोनों पैरों में गोली लगी है। अभय को फिलहाल जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके सगे भाई केशव समेत हत्याकांड से जुड़े पांच आरोपी जेल भेजे जा चुके है।

बदायूं के जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी अजय प्रताप सिंह के पैर में गोली फंसी है। डॉक्टरों की सलाह पर उसका इलाज कराने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच आगरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इलाज पूरा होने के बाद उसे वापस जेल लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed