फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BSNL's fiber cable cut, broadband and landline stalled

गोतस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, छह गिरफ्तार

Tue, 09 Mar 2021 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
BSNL's fiber cable cut, broadband and landline stalled
अलापुर /ककराला (बदायूं)। क्षेत्र में सक्रिय गो तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने सोमवार को दबिश के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि पुलिस ने बचते-बचाते तस्करों को घेर लिया। उनमें छह तस्कर पकड़े गए, जबकि दो भागने में सफल रहे। पुलिस ने उनके पास से दो गोवंशीय पशुओं का मांस बरामद किया है।
विज्ञापन

सोमवार को अलापुर पुलिस के एसआई सुमित कुमार शर्मा और राजेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ उरौलिया के नजदीक गश्त पर थे। उसी दौरान पता चला कि उरौलिया के जंगल में गोवंशीय पशुओं का वध किया जा रहा है। उनका मांस एक पिकअप में भरा जा रहा है। इस पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंच गई। पुलिस ने सरकारी गाड़ी दूर खड़ी कर दी। वह पैदल खेतों में पहुंचे और तस्करों को चारों ओर से घेर लिया। तब भी एक तस्कर ने पुलिस आ गई, चिल्लाना शुरू कर दिया और उन्होंने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। उसी समय दो तस्कर भागने में सफल रहे। जबकि पुलिस ने खुद को बचाते हुए छह तस्कर मौके से दबोच लिया। वहां से एक पिकअप, सात कट्टों में भरा हुआ मांस, दो गोवंशीय पशुओं की खाल और उनके पास से तमंचे बरामद हुए।
विज्ञापन

पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके थाने ले गई। जहां पूछताछ में उन्होंने अपने नाम नुसरत पुत्र जमशेद, जहांगीर पुत्र दुर्रानी, मोहम्मद जाहिद पुत्र सज्जाद हुसैन, मोहम्मद नईम पुत्र शब्बीर हुसैन और उसका भाई नदीम अहमद व गुड्डू शाह पुत्र भूरे शाह नाम बताये। भागने वालों में आकिब पुत्र मुहम्मद जान और हम्माद पुत्र मोहम्मद इलियास निवासी उरौलिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उन्हें जेल भेजने की तैयारी चल रही है। शाम के समय बरामद हुआ मांस सैंपल लेने के बाद दफन करा दिया गया। एसआई सुमित कुमार शर्मा ने बताया कि सभी तस्करों को मंगलवार को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed