फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Brother-in-law and brother-in-law riding a bike died after being hit by a vehicle.

Budaun News: वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार साले-बहनोई की मौत

Tue, 11 Nov 2025 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and brother-in-law riding a bike died after being hit by a vehicle.
अंकित का फाइल फोटो।
सहसवान। नरौरा भट्ठे पर मजदूरी के रुपये लेने जा रहे रिश्ते में साले व बहनोई अंकित व भूदेव की बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने पहचान कराने के बाद परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग रोते-बिलखते सहसवान पहुंच गए। पुलिस ने शव जिला मुख्यालय भेजकर मोर्चरी में रखवाये हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए थे।
विज्ञापन



मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव गिधौल निवासी अंकित कश्यप (23) पुत्र राजेंद्र नरौरा निवासी अपने साले भूदेव कश्यप (16) के साथ नरौरा भट्ठे पर मजदूरी करते थे। सोमवार की शाम दोनों बाइक से नराैरा जा रहे थे। शाम करीब छह बजे बदायूं-मेरठ हाईवे पर किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों सड़क किनारे जा गिरे और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

करीब दो घंटे के बाद राहगीरों ने आठ बजे पुलिस को सूचना दी कि सड़क किनारे दो युवक पड़े हैं। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सीएचसी लेकर आई जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस उनकी पहचान में जुट गई है। अंकित की जेब से मिले आधार कार्ड से पहचान की और परिजनों को करीब नौ बजे सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग सहसवान को रवाना हो गए। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को जिला मुख्यालय भेजकर मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों का रो-रोकर खराब हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूदेव की नहीं हुई थी शादी, अंकित की पत्नी है गर्भवती
भूदेव की शादी नहीं हुई थी। वह अपने बहनोई के साथ मजदूरी कर माता-पिता व परिवार का सहयोग करता था। उसने ही अपने बहनोई को भी भट्ठे पर मजदूरी पर लगा लिया था। दोनों ही अपने-अपने परिवार का पालन-पोषण मजदूरी कर करते आ रहे थे। मौत के बाद दोनों परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसके अलावा अंकित की शादी एक साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है। उसकी एक दो दिन में ही डिलीवरी होनी है। बच्चे को जन्म देने से पहले पति की मौत से पत्नी बेसुध है।


नहीं लगाए थे हेलमेट



यातायात माह चल रहा है। यातायात पुलिस लगातार लोगों को हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने की हिदायत दे रही है, बावजूद इसके बाइक सवार नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और हादसों में जान गवां रहे हैं। साले-बहनोई की हादसे में मौत हो गई। अगर हेलमेट लगाए होते तो शायद जान बच सकती थी।

अंकित का फाइल फोटो।

अंकित का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed