{"_id":"615b5b428ebc3e61f2343bcb","slug":"bring-the-schemes-of-the-central-and-state-government-to-the-people-badaun-news-bly461860588","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाएं
विज्ञापन
बदायूं। भाजपा कार्यालय पर जिला मीडिया कार्यशाला में सोमवार को मुख्य अतिथि पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता साक्षी दिवाकर रहीं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने उल्लेखनीय काम किए हैं। बस इन्हें जनता को बताने का काम करना है ता कि जनता के साथ ही पार्टी को उसका लाभ मिल सके।
साक्षी दिवाकर ने कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके किया। साक्षी दिवाकर ने कहा कि मोदी सरकार ने अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के हर वर्ग को लाभान्वित करने का काम किया है। सबको मुफ्त वैक्सीन लगवाकर पार्टी ने सबका साथ सबका विकास मूलमंत्र को आत्मसात किया है। वहीं धारा 370, 35 ए, सर्जिकल स्ट्राइक, ट्रिपल तलाक, पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना, उज्ज्वला गैस योजना, सौभाग्य योजना के तहत मुफ्त बिजली कनेक्शन देने का आह्वान किया। इसके बाद पार्टी प्रवक्ता ने मीडिया संस्थानों के कार्यालयों में जाकर पत्रकारों से पार्टी की स्थिति व जिले के राजनैतिक हालातों पर चर्चा की। उनके साथ जिला मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य ने सभी का आभार जताया।