फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Both brothers were sent to jail after taking Rs 1 lakh

Budaun News: एक लाख रुपये लेकर भेजे गए दोनों भाई जेल

Thu, 05 Dec 2024 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Both brothers were sent to jail after taking Rs 1 lakh
बदायूं। बरेली पुलिस के हत्थे न लगे इसके लिए बदायूं पुलिस ने हत्यारोपी दो भाइयों से एक लाख रुपये ले लिए। मामले ने जब तूल पकड़ा तो उन्हें निलंबित कर दिया गया। सवाल खड़े हो रहे हैं कि जब सिपाही ने रुपये लिए हैं तो उसके खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं की गई।
विज्ञापन


जनपद बदायूं में बदमाशों को बचाने का पुलिस ने पहली बार ही प्रयास नहीं किया है। यहां की पुलिस बदमाशों की खुलेआम मदद करने पर जुटी हुई है। जब मंगलवार को हत्यारोपी दोनों भाइयों की सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तारी दिखाई थी तभी यहां के कुछ अधिकारियों को जानकारी हो गई थी। बावजूद इसके दोषी पुलिसकर्मियों को बचाने का प्रयास लगातार चलता रहा।
विज्ञापन

खुद विभाग में चर्चा है कि दोनों भाइयों को जेल भेजने के नाम पर पुलिस ने एक लाख रुपये ले लिए हैं। लेनदेन चौकी से लेकर ऊपर तक बताया जा रहा है। शाम को मामला एडीजी तक पहुंचा तो चौकी इंचार्ज व सिपाहियों को निलंबित कर किसी तरह से मामले को निपटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल यह उठ रहा है कि जब रुपये लिए गए हैं तो उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं में मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया गया। बता दें कि दोषी पुलिस कर्मियों को बचाने का खेल जिले में लंबे समय से चल रहा है। अब तो अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी लोगों ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं।



प्रथम दृष्टया लापरवाही का मामला सामने आया है। इसमें चौकी इंचार्ज व सिपाहियों को निलंबित किया गया है।अगर रुपयों के लेनदेन का तथ्य सामने आता है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।- संजीव कुमार, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed