फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Books for competitive exams are not coming to the government library.

Budaun News: राजकीय पुस्तकालय में नहीं आ रहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें

Tue, 17 Oct 2023 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 17 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Books for competitive exams are not coming to the government library.
राजकीय पुस्तकालय में टूटी पड़ी कुर्सी। संवाद
बदायूं। प्रतिस्पर्धा के दौर में शहर में बना राजकीय जिला पुस्तकालय केवल उपन्यास व धार्मिक ज्ञान ही उपलब्ध करा पा रहा है। वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए जरूरी पुस्तकों का टोटा है। पिछले दो सालों से ज्यादा समय से कोई भी किताबें नहीं आई हैं। और तो और यहां पर आने वालों को पेयजल तक की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पीछे स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय 20 वर्ष से अधिक समय से चल रहा है। इसका संचालन सुबह 10 बजे शाम पांच बजे तक किया जाता है। शासन द्वारा पुस्तकालय की स्थापना इस उद्देश्य से कराई गई है कि बच्चों, पाठकों व प्रतियोगी परीक्षाओें की तैयारी कर रही युवाओं को रुचि के अनुसार पठन पाठन सामग्री उपलब्ध हो सके, लेकिन यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कोई सुविधा नहीं है। मौजूदा समय में यहां उपन्यास, ग्रंथ, मैगजीन और कुछ पुरानी कंपटीशन की किताबें आदि उपलब्ध हैं। ऐसे में युवा अपने साथ में किताबों को लेकर आ रहे हैं, लेकिन उनको यहां पर बैठने तक के लिए ठीक से कुर्सी नहीं मिल पा रही है, साथ ही नल और टंकी भी खराब पड़ी है।
विज्ञापन


लगातार आने वालों की गिर रही संख्या : इस साल की शुरुआत में कुछ माह तक तो युवाओं की संख्या 30 तक थी, लेकिन जैसे-जैसे समय निकलता गया वैसे-वैसे आने वालों की संख्या अब गिरने लगी है। अब हर माह औसतन 15 से 20 युवा ही आ रहे हैं, जबकि पुस्तकालय के पास जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, बेसिक शिक्षा विभाग, पुलिस लाइन कॉलोनी व अन्य कॉलोनी स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई सालों से चल रहा पुस्तकालय अध्यक्ष का पद रिक्त : पिछले तीन-चार सालों से पुस्तकालय अध्यक्ष का पद रिक्त चल रहा है, वर्तमान में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात लिपिक राजेंद्र कुमार को प्रभारी पुस्तकालय अध्यक्ष बनाया गया है। उनका कहना है कि जब से चार्ज संभाला है तब से एक ही भी किताब प्रतियोगी परीक्षाओं की नहीं आयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed