फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Body of a young man found hanging in a room at a neighbor's house

Budaun News: पड़ोसी के घर के कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Fri, 23 Oct 2026 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man found hanging in a room at a neighbor's house
किशनवीर फाइल फोटो - फोटो : 1
नूरपुर पिनौनी। इस्लामनगर क्षेत्र के गांव खलोसपुर में बृहस्पतिवार की दोपहर युवक किशनवीर (19) का शव पड़ोसी के दूसरे मकान में कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव पोस्टमाॅर्टम कराने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी किशनवीर पुत्र मानसिंह बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे अपने पड़ोसी हरबल्लभ के दूसरे मकान में पहुंचा था। उस मकान में कोई नहीं रहता है। कुछ देर बाद हरबल्लभ के बच्चों ने कमरे में किशनवीर को फंदे से लटकता देखा तो शोर मचा दिया। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि किशनवीर और हरबल्लभ के मकान आसपास हैं। हरबल्लभ के दोनों मकानों के बीच किशनवीर का घर है। आरोप है कि हरबल्लभ ने कुछ दिन पहले किशनवीर को किसी बात को लेकर डांट दिया था। इसी से नाराज होकर किशनवीर ने उनके घर पर यह कदम उठाया। युवक की मौत के बाद प्रेम-प्रसंग के मामले की भी चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशनवीर की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी। किशनवीर के दो भाई और तीन बहनें थीं। दो बड़ी बहनों की शादी होने के बाद मौत हो चुकी है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। मामले में तहरीर प्राप्त होने के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed