फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BLO duties of teachers Putting expressed objections

शिक्षकों ने बीएलओ की ड्यूटी  लगाने पर जताई आपत्ति

Thu, 30 Jun 2016 12:04 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 30 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
BLO duties of teachers Putting expressed objections
बीएलओ की ड्यूटी  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
प्राशिसं ने एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा
नगर क्षेत्र के शिक्षकों ने बीएलओ की ड्यूटी से मुक्त करने के संबंध में उपजिलाधिकारी सदर को ज्ञापन दिया। 
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की नगर शाखा मंत्री सरवर अली ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि नगर क्षेत्र में शिक्षकों की भारी कमी है। वर्तमान में नगर क्षेत्र के शिक्षक राज्य सरकार की योजना, समाजवादी पेंशन का सर्वे डोर टू डोर जाकर कर रहे हैं। शिक्षकों से 10 वर्षीय जनगणना, दैवीय आपदा राहत कार्य एवं निर्वाचन के समय मतदान ड्यूटी के अतिरिक्त अन्य गैर शैक्षणिक कार्य करवाया जा रहा है। इसके बाद बीएलओ का कार्य कराना उचित नहीं है। अध्यक्ष मुशाहिद अली खां ने कहा कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 में भी शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य कराये जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इस संबंध में अगर शिक्षकों की ड्यूटी लगायी गई और शोषण किया गया, तो संघ न्यायालय जाने में नहीं हिचकेगा। महिला उपाध्यक्ष कपिला चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षकों से दोहरी ड्यूटी करवाना उनका शोषण करना है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम सदर जंगबहादुर यादव ने शिक्षकों की ड्यूटी हटाकर अन्य विभागों से ड्यूटी लगाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर अफजाल हुसैन, आरिफ हुसैन, गौरव गुप्ता, मजहर अहमद, वसीम खां, कल्पना, हुमा फसीह, अजमत जहां, इफ्तखार अहमद, रजनीश कुमार मिश्रा, रौनक हुसैन, शोभारानी, बिल्कीस बेगम, रोशन अख्तर, मेहरजबी, गीतू राठौर, वीना शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed