फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BKU protested against the police action

भाकियू का पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 09 Mar 2015 08:52 PM IST
Ujani
Ujani Updated Mon, 09 Mar 2015 08:52 PM IST
विज्ञापन
BKU protested against the police action

होली वाले दिन गद्दीटोला मोहल्ले में पुलिस पर अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को भी विरोध का रास्ता अख्तियार रखा। कोतवाली गेट के सामने मासिक पंचायत में जुटे यूनियन के कार्यकर्ताओं ने निर्दोषों को फंसाने में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन

कोतवाली गेट के सामने हुई मासिक पंचायत में प्रांतीय नेता दिग्विजेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने गद्दीटोला में जो कुछ किया, उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पुलिस ने पहले तो निर्दोष को सरेराह पीटा, मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया तो उन्हें घरों में घुसकर कोप का शिकार बनाया गया।  सिंह ने पिटाई का शिकार बने महिला-पुरुषों की ओर से पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की। पंचायत में यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

बता दें कि होली वाले दिन गद्दीटोला में बवाल के दौरान चार पुलिस कर्मी भी घायल हो गए थे। दरोगा अशोक यादव की ओर से कोतवाली में 17 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई। नामजदों में यूनियन के पूर्व नगर अध्यक्ष नरोत्तम शाक्य भी शामिल है। पंचायत में रामकुमार शर्मा, राधाकृष्ण यादव, अनोखेलाल, लल्लन शाह, नेमचंद्र, बाबूराम, जयसिंह, लक्ष्मी, बांकेलाल और श्रीपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी से मिले भाकियू कार्यकर्ता
उझानी। गद्दीटोला मामले में सोमवार अपराह्न में कोतवाली पहुंचे एसपी सिटी अनिल यादव ने भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को बुलाकर बातचीत की। यूनियन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पूरे घटनाक्रम से भी अवगत कराया। बताया कि मोहल्ले के खजानचंद्र ने जो रिपोर्ट दर्ज कराई है, वह फर्जी है। एसपी ने उन्हें जांच के बाद निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed