फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP workers burnt effigies of Khan

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आजम खां का पुतला फूंका

Wed, 07 Sep 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Wed, 07 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
BJP workers burnt effigies of Khan
आजम खां का पुतला फूंका - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
 भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर पर विवादित बयानबाजी करने वाले नगरीय विकास मंत्री आजम खां का पुतला मालवीय आवास पर फूंका। आजम खां और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। 
विज्ञापन

पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप गुप्ता के आवास पर एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य के नेतृत्व में मालवीय आवास पर पहुंचकर पुतले में आग लगा दी। इस दौरान बृज प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का अपमान करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक गुप्ता और पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने विचार व्यक्त किए। प्रदर्शन करने वालों में दीपमाल गोयल, रविंद्र पाल सिंह, आरएस पाल, राजेश्वर पटेल, सुधीर श्रीवास्तव, शारदेंदु पाठक, अशोक भारती, नेकपाल कश्यप, धीरेंद्र यादव, धर्मेंद्र शाक्य, धीरज सक्सेना, अनूप सिंह, अरुण प्रकाश धोबी, सीमा राठौर, विमलेश चौहान, राणा प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

रामसेवक के समर्थकों ने किया प्रदर्शन 
बदायूं। भाजपा के पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल के तमाम समर्थकों के साथ उनके बेटे रोहित पटेल के नेतृत्व में 'बाबा साहब के सम्मान में भाजपा मैदान में' नारे के तहत कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पेट्रोल पंप के पास पुतला फूंका। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान सरकार विरोधी नारेबाजी भी की गई। प्रदर्शन के दौरान अरविंद पटेल, वीरेंद्र सिंह, रोहिताश पटेल, गजेंद्र सिंह, शेर सिंह चौहान, वीरपाल सिंह, वेदराम मौर्य, लकी कुमार, श्यामलाल, रूम सिंह, आकाश, हरीराम, रामसिंह, विशंभर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर आने लगी भाजपा की गुटबाजी 
बदायूं। भारतीय जनता पार्टी में जिले के अंदर चल रही गुटबाजी की चर्चा यूं तो सभी की जानकारी में थी, लेकिन अब यह गुटबाजी सड़क पर आने लगी है। प्रांतीय निर्देश पर होने वाले धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम भी अलग-अलग होने लगे हैं। ऐसी चर्चा शहर में खूब रही। 

डॉ. अंबेडकर के सम्मान भाजपा मैदान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य एवं पूर्व विधायक महेश चंद्र गुप्ता की मौजूदगी में करीब पौने 12 बजे पुतला फूंका गया। इसके करीब पौन घंटे बाद पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल के बेटे रोहित सिंह पटेल के नेतृत्व में इसी मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर पुतला फूंका गया। महज एक घंटे के अंदर भाजपा के दो धड़ों का प्रदर्शन एक ही मुद्दे को लेकर एक स्थान पर हुआ। इससे लोगों में भाजपा की गुटबाजी साफ उजागर हो गई। इसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed