फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP's unopposed block chief in 12 out of 15 blocks of the district

जिले के 15 में से 12 ब्लॉक में भाजपा के निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख

Fri, 09 Jul 2021 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
BJP's unopposed block chief in 12 out of 15 blocks of the district
बदायूं। जिले के 15 में से 12 ब्लॉकों में भाजपा के निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुन लिए गए हैं। इन्हें प्रमाणपत्र देने की औपचारिकता होनी बाकी है। बिसौली, उसावां और वजीरगंज में एक से अधिक नामांकन होने के कारण यहां 10 जुलाई को ब्लॉक प्रमुख अध्यक्ष पदों पर मतदान होगा। उसावां में चार, बिसौली और वजीरगंज में दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पदों पर बृहस्पतिवार को नामांकन का दिन था। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच भी हुई। शुक्रवार को नाम वापसी है। गौर करने वाली बात यह है कि जो ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुने गए हैं वह माननीयों के सगे संबंधी, नाते-रिश्तेदारी और करीबी हैं। जगत ब्लॉक से शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य के भाई यादवेंद्र शाक्य निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने गए हैं। दातागंज से दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह के बेटे अतेंद्र विक्रम सिंह ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए हैं। सहसवान से पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव के भाई विक्रांत यादव की पत्नी कीर्ति सिंह, इस्लामनगर से जितेंद्र यादव के रिश्तेदार गजेंद्र सिंह यादव, आसफपुर से बिसौली विधायक कुशाग्र सागर के करीबी ओमकृष्ण, उझानी से शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य के रिश्तेदार शिशुपाल शाक्य, अंबियापुर से डीपी भारती की पत्नी रेखा देवी, समरेर से पूर्व ब्लॉक प्रमुख धीरज सक्सेना की पत्नी श्रद्धा सक्सेना, म्याऊ से भाजपा नेता केसी शाक्य की भाभी विनीता कुमारी और सालारपुर ब्लॉक से राज्यमंत्री महेश गुप्ता के करीबी अनेकपाल सिंह राठौर की पत्नी विचित्रा देवी और कादरचौक से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह राजपूत निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुन लिए गए हैं। इन ब्लॉक में सपा या बसपा की ओर से भाजपा को टक्कर नहीं दी गई। दूसरा कोई नामांकन न होने से निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। दहगवां से राज्यमंत्री महेश गुप्ता के परिवार के सुभाष गुप्ता की पत्नी नीलम गुप्ता व इसी परिवार की अंशु गुप्ता ने नामांकन कराया है। यहां भाजपा ने नीलम गुप्ता को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। माना जा रहा है कि शुक्रवार को अंशु का नाम वापस ले लिया जाएगा और शनिवार को नीलम गुप्ता प्रमुख चुन ली जाएंगी।
विज्ञापन

बिसौली, वजीरगंज और उसावां ब्लॉक में 10 जुलाई को ब्लॉक प्रमुख पदों पर मतदान होगा। हालांकि, इससे पहले नौ जुलाई को नाम वापसी होनी है। अगर यहां नाम वापसी होती है तो भी भाजपा प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed