फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bjp leader murder case, three arrested

भाजपा नेता की हत्या में तीन गिरफ्तार, पांच पर एफआईआर

Wed, 13 May 2020 10:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
bjp leader murder case, three arrested
उसावां (बदायूं)। इलाके में मंगलवार को दिनदहाड़े की गई भाजपा नेता की हत्या में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। बाकी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। दातागंज सीओ एसके सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। इधर, गांव में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर ग्राम अहमद नगर रुखाड़ा उर्फ बमनपुरा निवासी भाजपा नेता कृष्णपाल की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। वह अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष थे। बुधुआ नगला के आरोपियों ने उनके पड़ोसी पूर्व बूथ अध्यक्ष अनिल को पीट-पीटकर घायल कर दिया था। भाजपा नेता उन्हें ही देखने उसावां आए थे। यहां से लौटते समय बुधुआ नगला के आरोपियों ने उन्हें घेर लिया था और उनके ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शाम के समय उनकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने देर रात उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। बुधवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस संबंध में मृतक कृष्णपाल के बेटे संदीप ने बुधुआ नगला निवासी हरिओम पुत्र कल्यान सिंह, ओमेंद्र पुत्र मुरली यादव, राजीव पुत्र रतिराम यादव, श्यामपाल पुत्र जगदीश यादव और शैलेंद्र पुत्र हरी सिंह आदि के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने देर रात धारा 147, 149, 302, 307, 323, 504, 506 और एससी एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन

इधर, पुलिस ने दबिश देकर नामजद तीन आरोपी हरिओम पुत्र कल्यान सिंह, शैलेंद्र पुत्र हरी सिंह और ओमेंद्र पुत्र मुरली को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है। गांव में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भाजपा नेता कृष्णपाल की हत्या के मामले में तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तीन आरोपी पकड़े गए हैं। बाकी की तलाश जारी है। गांव में सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल तैनात किया गया है। - जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed