फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP Leader Brutally Murdered in Budaun Head Crushed with Brick Body Found Near Overhead Tank

BJP Leader Murder: बदायूं में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से सिर पर किए गए प्रहार

Wed, 30 Jul 2025 11:38 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 30 Jul 2025 11:38 AM IST
सार

Murder In Budaun: बिनावर थाना क्षेत्र के गांव विजलनगला में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की निर्मम हत्या कर दी गई। वह मंगलवार रात अपने बेटे की जगह ओवरहेड टैंक परिसर में सोने गए थे। बुधवार सुबह भाजपा नेता का शव ओवरहेड टैंक परिसर के पास पड़ा मिला।

विज्ञापन
BJP Leader Brutally Murdered in Budaun Head Crushed with Brick Body Found Near Overhead Tank
रोते-बिलखते परिजन, मृतक भाजपा नेता सुरेश चंद्र गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Budaun News: बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के गांव विजयनगला में मंगलवार रात भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की सिर पर धारदार हथियार के प्रहार कर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह ओवरहेड टैंक परिसर के पास ही उनका शव मिला। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं। हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस की जांच में जमीन बंटवारा व गांव के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश सामने आई है।

विज्ञापन


गांव विजयनगला निवासी सुरेश चंद्र गुप्ता (58) पुत्र विष्णुलाल गुप्ता भाजपा मंडल उपाध्यक्ष थे। इससे पहले वह भाकियू के महासचिव थे। उनके दो बेटे निर्दोष और राहुल हैं। राहुल गांव के ओवरहेड टैंक पर बतौर चौकीदार है। मंगलवार शाम राहुल अपनी पत्नी ममता को दवा दिलाने के लिए दिल्ली गए थे। इसलिए रात करीब 11 बजे सुरेश चंद्र ओवरहेड टैंक परिसर में सोने की बात पत्नी शशिबाला से कहकर घर से निकले थे। देर रात में ओवरहेड टैंक के गेट के बाहर उनकी हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: सात गोलियां खाकर भी न डिगे, अब कान पकड़कर उठक-बैठक... बेहद गरीब परिवार में जन्मे चर्चित SDM रिंकू की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में पत्नी ने किया कॉल, नहीं हुआ रिसीव 
कातिल ने उनके सिर के पीछे किसी धारदार हथियार से कई प्रहार किए। इसके बाद उनके चेहरे पर भी वार किए गए। इसके उनकी मौत हो गई। रातभर उनका शव गेट के पास ही पड़ा रहा। रात में उनकी पत्नी ने फोन भी किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। 

बुधवार सुबह सात बजे उनकी पत्नी ओवरहेड टैंक के पास पहुंची तो सुरेश का शव देखकर बेसुध हो गई। सूचना पर आई पुलिस व फॉरेंसिक टीम को मौके से सुरेश का क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन, छाता, डंडा व टॉर्च मिली। इंस्पेक्टर अशोक कुमार कंबोज ने परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने साफ तौर पर किसी पर हत्या का आरोप नहीं लगाया है।

जनप्रतिनिधियों ने परिवार को दी सांत्वना 
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार समेत कई जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को सांत्वना देने घर पहुंचे। दोपहर बाद एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि ओवरहेड टैंक के पास भाजपा नेता का शव मिला है। प्राथमिक जांच में सिर पर किसी धारदार हथियार से वार किए जाने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। खुलासे के लिए पुलिस टीम, एसओजी व सर्विलांस टीम को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed