फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP leader bid farewell to daughter by helicopter

भाजपा नेता ने हेलीकॉप्टर से की बेटी की विदाई

Sun, 04 Jul 2021 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
BJP leader bid farewell to daughter by helicopter
हेलीकॉप्टर में पति प्रदीप के साथ सुनीता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बरेली के आलमपुर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे प्रदीप संग हुई सुनीता की शादी
विज्ञापन

गौने की विदाई से एक दिन पहले हुआ शादी समारोह जैसा कार्यक्रम

उझानी (बदायूं)। भाजपा नेता वेदराम लोधी की बेटी सुनीता के विवाह के बाद गौने की रस्म धूमधाम से की गई। विदाई के लिए पूर्वाह्न में एमजीपी कॉलेज के मैदान पर हेलीकॉप्टर उतरा और 15 मिनट बाद ही उसमें सवार होकर सुनीता और उनके पति प्रदीप बरेली के आलमपुर जाफराबाद को उड़ गए। हेलीकॉफ्टर से विदाई देखने के लिए सैकड़ों लोगों के साथ दोनों पक्ष के रिश्तेदार भी हेलीपेड स्थल पर डटे रहे।
नगर निवासी भाजपा नेता वेदराम लोधी की बेटी सुनीता का ब्याह 25 दिसंबर को हुआ था। उस दौरान शादी समारोह सादगी से किया गया था। बकौल वेदराम, बेटी सुनीता की इच्छा हेलीकॉप्टर से विदा होकर ससुराल जाने की थी। इसलिए उसे पूरा करने के लिए शनिवार को शादी जैसे अंदाज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुनीता को विदा कराने के लिए बरेली के आलमपुर जाफराबाद से पति प्रदीप कुमार और ससुर पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीपाल सिंह और उनके रिश्तेदार शनिवार शाम को ही यहां पहुंच गए। कार्यक्रम में कई राजनीतिक भी जुटे। रविवार पूर्वाह्न एमजीपी कॉलेज के मैदान पर सुनीता और प्रदीप को लेने के लिए हेलीकॉप्टर उतरा और विदाई की औपचारिकताएं पूरी होते ही हेलीकॉप्टर आलमपुर को उड़ गया। सुनीता की मां राजवती नगर पालिका परिषद की सदस्य हैं। वहीं शादी के बाद ही सुनीता आलमपुर से प्रधान निर्वाचित हो गई हैं।
विज्ञापन

पहली बार वीरेंद्र गुप्ता की बेटी की हुई थी हेलीकॉप्टर से विदाई

उझानी। एमजीपी कॉलेज के मैदान पर हेलीकॉप्टर तो कई बार लैंड हुआ है। राजनीतिक कार्यक्रमों और रिश्तेदारी में भी यहां नेता और व्यापारी हेलीकॉप्टर से पहुंचे हैं। लेकिन वर्ष-2006 में 11 दिसंबर को नझियाई मोहल्ला निवासी सपा व्यापार सभा के तत्कालीन अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बेटी सविता की विदाई हेलीकॉप्टर से की। सविता के भाई कमल गुप्ता कहते हैं कि उस दौरान पूरे प्रदेश में दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर बहुत कम ही होती थी। इसके अलावा उद्योगपति दिवंगत हरीभगवान अग्रवाल के दामाद शादी के बाद अपने निजी हेलीकॉप्टर से इसी कॉलेज के मैदान पर उतर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed