फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bjp

पुलिस के खिलाफ भाजपाई गरजे

Tue, 04 Aug 2015 12:13 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Tue, 04 Aug 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कावंड़ यात्रा में पुलिस पर अड़ंगेबाजी का आरोप लगाते हुए सोमवार को गुस्से का इजहार किया। उन्होंने कांवड़ियों का साउंड सिस्टम और वाहन पकड़े जाने को लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाया। बोले- यह अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
भाजपा कार्यकर्ता कछला रोड बाजार में इकट्ठे हुए। नगर अध्यक्ष राहुल शंखधार की अगुवाई में जुटे कार्यकर्ताओं ने कांवड़ यात्रा में पुलिस की दखलंदाजी की निंदा की। कहा कि भक्ति संगीत का आनंद उठाते हुए कांवड़ लेकर निकलने वाले शिवभक्तों को रविवार पूरे दिन परेशान किया गया। बदायूं के कांवड़ियों से लेकर अहीरटोला के शिवभक्तों को भी नहीं बख्शा गया। कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के एक दरोगा की भूमिका पर सवाल उठाया।
विज्ञापन

शिवभक्तों पर पांबदियों का जिक्र करे हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की आलोचना की। कहा कि प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बाज आए। भाजपाइयों ने पुलिस के खिलाफ करते हुए चेतावनी दी कि अगर शिवभक्तों को परेशान किया गया तो पार्टी आंदोलन करेगी। प्रदर्शनकारियों में राजीव गोयल, कमलेश वार्ष्णेय, जयपाल सिंह, पवन वार्ष्णेय, गिरजाशंकर शर्मा, योगेश प्रताप सिंह, सतीशचंद्र सक्सेना, विश्वनाथ माहौर और सुदर्शन गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
फजीहत कराके छोड़ना पड़ा साउंड सिस्टम
उझानी। कोतवाली पुलिस ने रविवार रात घंटाघर चौराहे के पास से अहीरटोला के कांवड़ियों का साउंड सिस्टम मय ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा लिया था। लोगों ने कोतवाली का घेराव किया। पुलिस बैकफुट पर आ गई। बाद में मय ट्रैक्टर-ट्रॉली साउंड सिस्टम छोड़ दिया गया। इससे पुलिस की काफी फजीहत हुई थी। पुलिस की इस कार्रवाई को गलत बताते हुए पूर्व पालिका सदस्य योगेश प्रताप सिंह ने कहा है कि कांवड़ यात्रा से कानून व्यवस्था को कोई खतरा नहीं है। बावजूद इसके यात्रा में पुलिस की दखलअंदाजी गलत है।

-----
बुर्रा मंदिर में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब
उझानी। इलाके के बुर्रा- फरीदपुर स्थित प्राचीन शिवमंदिर में जलाभिषेक करने के लिए सोमवार तड़के से शिव भक्तों की कतारें लग गईं। हजारों की संख्या में भक्तों ने भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर और दुग्धाविषेक और जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed