फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP government is false and anti-people

झूठी और जनविरोधी है भाजपा सरकार

Tue, 02 Nov 2021 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
BJP government is false and anti-people
बिसौली। सपा के पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामआसरे विश्वकर्मा ने जनसंवाद यात्रा के साथ नगर में प्रवेश किया। विश्वकर्मा ने कहा कि सपा इस बार विकास के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ेगी। कहा कि इस बार सपा की सरकार बनाओ, सुरक्षा की गारंटी हम लेते हैं।
विज्ञापन

बदायूं रोड स्थित पूर्व विधायक आशुतोष मौर्या के आवास पर जनसंवाद यात्रा में पूर्व मंत्री ने भाजपा सरकार को जनविरोधी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठी पार्टी है। वह सिर्फ हिंदू मुस्लिमों को आपस में लड़ाने का काम करती है। भाजपा सरकार में महंगाई ने जनता की कमर तोड़कर रख दी है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। अपराधों को खत्म करने का दावा करने वाली भाजपा ही अपराधियों की मदद कर रही है। जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा जिले की सभी सीटें जीतकर भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह यादव, निहाल सिंह मौर्य, शहनवाज खां, गौरव साहनी, राहुल यादव, प्रभाकर शर्मा, श्रवण कुमार विश्वकर्मा, चेतेंद्र शर्मा, संतोष यादव आदि सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिवपाल को गठबंधन करना है तो अखिलेश यादव से सीधे बात करें
बिसौली। पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि यदि शिवपाल यादव गठबंधन करने के इच्छुक हैं तो अखिलेश यादव से सीधे बात करें। सपा इस बार छोटे दलों से ही गठबंधन कर चुनाव मैदान में आएगी। उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में सपा को 350 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। चुनाव का प्रमुख मुद्दा विकास होगा। चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है। प्रदेश की जनता भी भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed