फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bilsi Road The market pulse

बिल्सी रोड का बाजार चमकेगा

Thu, 11 Jun 2015 07:10 PM IST
Ujani
Ujani Updated Thu, 11 Jun 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन

पिछले दिनों मंजूर बिल्सी रोड बाजार की चमचमाती सड़क से होकर शॉपिंग जल्द करने के लिए मिलेगी, लेकिन निर्माण कार्य शुरू होने में अभी एक-डेढ़ महीना का इंतजार करना पड़ेगा। इसके लिए राज्य निर्माण खंड ने करीब चार करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित कार्य के लिए अभिलेखीय औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन

शहर की सबसे खराब सड़क की श्रेणी में शामिल बिल्सी रोड बाजार की सड़क के जीर्णोद्धार के लिए राज्य निर्माण खंड ने उसे सीमेंटेड कराने का निर्णय लिया था। पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल की पहल पर सांसद धर्मेंद्र यादव ने शासन स्तर पर पैरवी करके निर्माण कार्य के लिए पिछले महीना प्रस्ताव मंजूर कराया। सड़क सीमेंटेड बनेगी। सात मीटर तक चौड़ीकरण भी प्रस्तावित है। प्रस्ताव मंजूर हो जाने के बाद निर्माण खंड ने टेंडर भरवाने के लिए औपचारिकता भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

निर्माण खंड के सहायक अभियंता महेंद्र सिंह के मुताबिक, जीर्णोद्धार के बाद बिल्सी रोड बाजार की सड़क सबसे बेहतर सड़क की श्रेणी में शुमार हो जाएगी। बता दें कि यहां शहर के अंदर मुख्य बाजार, बिल्सी रोड बाजार और अशफाक तिराहे से अंबेडकर चौराहे तक सहसवान रोड की सड़क पीडब्ल्यूडी और निर्माण खंड के अधीन हैं। पीडब्ल्यूडी ने पिछले साल मुख्य बाजार की सड़क का जीर्णोद्धार करा दिया था, लेकिन उस वक्त बिल्सी रोड बाजार का नंबर नहीं आ पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस स्टैंड से कॉलेज रोड मोड़ तक उच्चीकरण शुरू
उझानी। नगर परिषद प्रशासन ने प्राइवेट बस स्टैंड से एपीएम कॉलेज मोड़ तक जीर्ण-शीर्ण सड़क के जीर्णोद्धार का काम शुरू करा दिया है। ईओ ललतेश सक्सेना ने बताया कि रोड का उच्चीकरण होगा। सड़क के दोनों ओर पटरियां बनेंगी और साथ में आरसीसी श्रेणी का नाला भी होगा। निर्माण कार्य पर करीब 17 लाख रुपया खर्च होना है। उच्चीकरण के बाद डॉमरीकरण भी कराया जाएगा।


नागरिकों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए नगर परिषद प्रशासन खुद और जरुरत पडने पर दूसरे विभागों से भी सहयोग लेकर सड़क निर्माण की सौगात दे चुका है। अगले चरण में सभी चौराहों का सौंदर्यीकरण भी प्रस्तावित है।- पूनम अग्रवाल, अध्यक्ष, नगर परिषद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed