{"_id":"57911f514f1c1b3e12c4b9be","slug":"bikedi-of-bku-and-started-an-indefinite-dharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू और बीकेडी का बेमियादी धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू और बीकेडी का बेमियादी धरना शुरू
ब्यूरो /बदायूं
Updated Fri, 22 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं। भाकियू अंबियापुर ब्लाक अध्यक्ष के घर हमला बोलने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर भाकियू और बीकेडी ने मालवीय आवास पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है, वहीं उन्होंने बिल्सी समेत सभी तहसीलों में सूखा राहत के धन को अवैध रूप से निकाल लिए जाने पर आक्रोश जताया है। राहत चेकों में हुए घोटाले को लेकर भाकियू और बीकेडी कार्यकर्ताओं की सिटी मजिस्ट्रेट से वार्ता भी हुई। बिनावर की बीओबी शाखा पर दलालों की दखलंदाजी पर भी आक्रोश जताया है।
मासिक पंचायत के साथ धरना-प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि अंबियापुर ब्लाक अध्यक्ष बाबू खां के घर में घुसकर दबंगों ने उनके घर वालों के साथ मारपीट की। बावजूद पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। जबतक पुलिस कार्रवाई नहीं की जाती है तबतक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। सूखाग्रस्त किसानों को दिए जाने वाले चेकों के घोटाले पर भी उन्होंने आक्रोश जताया और कहा जबतक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है भाकियू शांत नहीं बैठेगी। बीकेडी जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने कहा कि एक वर्ष पूर्व दो करोड़ का बीज घोटाला हुआ, पिर नकली खाद बनाकर किसानों को लूटा गया और अब राहत के चेकों में गोलमाल किया गया है। किसानों के हितों के साथ धोखाघड़ी को बर्दास्त नहीं किया जा सकता है। इसके लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस अवसर पर भाकियू जिला महासचिव रामाशंकर शंखधार, जिला उपाध्यक्ष जुगेंद्र सिंह, रमेश चंद्र सिंह, उझानी के नगर अध्यक्ष चंद्र मोहन वर्मा, सदर तहसील के अध्यक्ष परवेज आलम, नगर अध्यक्ष हारून गौस ने भी किसानों की समस्याएं उठाईं। इस मौके पर आरिफ गाजी, कल्लन मियां, झांझन सिंह, दुरवेंद्र सिंह, उम्मेद अलीमन, रुकसाना, रामचंद्र, नूरजहां, चंद्रपाल आदि शामिल है।