फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike rider Kanwariya dies in collision with vehicle, two companions injured

Budaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार कांवड़िये की मौत, दो साथी जख्मी

Mon, 16 Feb 2026 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bike rider Kanwariya dies in collision with vehicle, two companions injured
रवि का फाइल फोटो।
बदायूं। कछला से जल भरकर लौट रहे कांवड़ियों की बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रवि गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बिल्सी भेजा, जहां से रवि को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कांवड़िये हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव गदरपुरा निवासी रवि (35) पुत्र धर्मपाल अपने साथियों के साथ गांव से शनिवार रात जल भरने के लिए कछला घाट आए थे। परिजनों ने बताया कि रवि अपने दोस्त धर्मपाल और मूंगी के साथ बाइक से शनिवार रात जल भरने के लिए कछला गंगा घाट गए थे। सुबह को लौटते समय मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर मुकईया पुल के पास किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में तीनों सड़क किनारे जा गिरे। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने घायलों को बिल्सी सीएचसी भेज दिया। जहां से गंभीर हालत में रवि को परिवार के लोग राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं धर्मपाल व मूंगी को प्रथम उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मौत की खबर मिलने के बाद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को मोर्चरी भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जल चढ़ाने जा रहे तीन युवक सड़क हादसे में घायल

सैदपुर। वजीरगंज थाना क्षेत्र के नदवारी स्थित भोलेनाथ मंदिर पर जल चढ़ाने जा रहे बाइक सवार युवकों की बाइक बगरैन चौकी के पास सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में थाना क्षेत्र के गांव पेंपल निवासी हीरा लाल (28), अर्जुन पाल (19) और दूसरी बाइक पर सवार गांव नवादा निवासी विवेक सिंह घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सैदपुर लाया गया। जहां से प्रथम उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तीनों बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। संवाद

रवि का फाइल फोटो।

रवि का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed