फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bike chor gang

पूर्व प्रधान और टेंट हाउस मालिक का बेटा बाइक करते थे बाइक चोरी, पुलिस ने धर दबोचा

Thu, 05 Mar 2020 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
bike chor gang
बदायूं। पुलिस ने बुधवाई के पूर्व प्रधान और टेंट हाउस मालिक के बेटे को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर निवासी नेत्रपाल पुत्र रामआसरे मंगलवार को मंडी समिति चौकी क्षेत्र में लीलावती हॉस्पिटल गए थे। उन्होंने अपनी बाइक हॉस्पिटल के सामने खड़ी कर दी थी। जैसे ही वह हॉस्पिटल से बाहर निकले तो मौके से बाइक गायब दिखी। उन्होंने बाइक को इधर-उधर तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने सिविल लाइंस थाना पुलिस को सूचना दी। जिस पर इंस्पेक्टर ओपी गौतम ने इलाके में चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान मंडी समिति चौकी इंचार्ज ओमपाल सिंह, सिपाही रामाधार पटेल और राजेश कुमार वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी दो युवक चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अंजुल पाठक पुत्र रमाकांत पाठक निवासी न्यू आदर्श कृष्णा नगर और सुमित शर्मा पुत्र नरेश चंद्र शर्मा ग्राम बुधवाई थाना सिविल लाइंस बताए। अंजुल के पिता का टेंट हाउस है, जबकि सुमित शर्मा के पिता बुधवाई के पूर्व प्रधान हैं। पुलिस ने नेत्रपाल की तहरीर पर अंजुल पाठक और सुमित शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। बुधवार दोपहर बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed