फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   big line infront of atm

एटीएम में लंबी लाइन और बैंक शाखा परिसर में भी भीड़

Thu, 01 Dec 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Thu, 01 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
big line infront of atm
एटीएम में लंबी लाइन और बैंक शाखा परिसर में भी भीड़
हजार और पांच सौ रुपये के नोट बंद हुए 23 दिन बीत चुके हैं, लेकिन लोगों की समस्याओं का निस्तारण पूरा नहीं हो पा रहा है। लोगों की भीड़ बैंक शाखाओं के साथ ही एटीएम के बाहर खूब हो रही है। शहर में जहां एसबीआई, पीएनबी, एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी आदि बैंक शाखाओं में रुपये की जमा और निकासी होने से लोगों को खासी राहत मिल रही है। वहीं, अन्य बैंकों के बाहर कैश नहीं है का बोर्ड टांगे जाने की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

शहर में एसबीआई की मुख्य शाखा, टिकटगंज शाखा, एडीबी शाखा, पीएनबी की मुख्य शाखा में रोजाना की तरह दिन भर जमा और निकासी का काम किया गया। वहीं, केनरा बैंक शाखा में तीसरे दिन भी कैश न होने से लोगों का बुरा हाल रहा। यूको बैंक, यूनियन बैंक के साथ इंदिरा चौक पर स्थित अन्य बैंक शाखाओं में कैश नहीं का बोर्ड टंगा रहा। इससे लोगों को खासी दिक्कत हुई। बैंकों के अंदर आने वाले लोग पूछताछ करके बैरंग वापस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed