फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bhakiyu staged a sit-in protest at Malviya residence for loan waiver

Budaun News: भाकियू ने कर्जमाफी को लेकर मालवीय आवास पर दिया धरना

Mon, 03 Feb 2025 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu staged a sit-in protest at Malviya residence for loan waiver
मालवीय आवास पर धरना देते भाकियू के पदा​धिकारी। संवाद
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के द्वारा किसानों की कर्ज माफी की मांग को लेकर मालवीय आवास पर धरना दिया गया। इस दौरान मंडलीय प्रवक्ता राजेश सक्सेना ने 21 फरवरी को महापंचायत करने की घोषणा की।
विज्ञापन


धरने पर बैठे वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा कि किसानों के ट्रैक्टर खींचे जा रहे हैं, वसूली जोरों पर चल रही है। किसान की कोई फसल नहीं उठी है, इस समय किसान खाली हाथ बैठा है। उद्योगपति पूंजीपतियों के ऋण बट्टे खाते में डालकर माफ किए जाते हैं और किसानों की आरसी काटी जाती हैं।
विज्ञापन

मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि किसानों पर जुल्म हो रहा है। किसानों को छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने में सरकार नाकाम रही है। अमेरिका व जापान में 22 प्रतिशत सब्सिडी देकर किसानों को खुशहाल बनाया जाता है। यहां किसान खाद के लिए ही तरसता रहता है। उन्होंने बदायूं में 21 फरवरी को महापंचायत की घोषणा की। इस दौरान लालाराम चौधरी, रतन सिंह, चरण सिंह चौधरी, हर्ष लाल वर्मा, पप्पू सैफी, बृजपाल प्रजापति, रविंद्र सिंह, बाबूराम, शंकर लाल, शिवदयाल सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिटी मजिस्ट्रेट ने जाना हाल
मालवीय आवास गृह पर दिव्यांगों का भी विभिन्न मांगों को लेकर धरना चल रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल जब उनका ज्ञापन लेने पहुंचे तो किसानों को भी देखा। यहां भाकियू कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की। उनका हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed